वार्ता: पीएम मोदी ने की यूरोपीय संघ के अध्यक्ष से बात, अफगानिस्तान में हालात पर हुई चर्चा
अफगानिस्तान में हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूरोपीय संघ के अध्यक्ष के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शांति सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धताएं दोहराईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की। दोनों नेताओं ने इस दौरान अफगानिस्तान में बदलती स्थितियों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में बताया कि इस दौरान उन्होंने मिशेल के साथ भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों को और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई।
Spoke with @eucopresident Charles Michel, President of the European Council, about the evolving situation in Afghanistan. Also reiterated our commitment to further strengthening India-EU relations.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2021
वहीं, चार्ल्स मिशेल ने एक ट्वीट में लिखा, नरेंद्र मोदी के साथ अफगानिस्तान में स्थिति पर चर्चा की। हम आतंकवाद का मुकाबला करने और मानवीय मदद उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के साथ ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था व हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
With @narendramodi exchanged over the situation in #Afghanistan
Working together to counter terrorism, deliver humanitarian aid and hold any future government accountable for meeting its international commitments
Broad international consensus on the response will be key. pic.twitter.com/mmSQjr3vhq— Charles Michel (@eucopresident) August 31, 2021