फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi speech: PM announces special economic package

20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के साथ 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान की शुरुआत

Tue, 12 May 2020 10:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 12 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
PM Modi speech: PM announces special economic package
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : ANI

कोरोना संकटकाल में मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर अभियान का आगाज किया। इसके लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को गति तो मिलेगी ही साथ ही एक नए अध्याय की शुरूआत भी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आर्थिक सुधारों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं। ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं और आज जिस पैकेज का एलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 प्रतिशत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा। 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे कुटीर, गृह उद्योग, छोटो उद्योगों के लिए हैं जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं। ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक व किसान के लिए है जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम करता है। ये पैकेज उस मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स देता है। 




हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में महत्वपूर्ण एलान किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी बाद में वित्त मंत्रालय की तरफ से दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संकट के समय में लोकल ने ही हमारी मांग पूरी की है। हमें लोकल ने ही हमें बचाया है। लोकल हमारी जरूरत ही नहीं जिम्मेदारी है। लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। लोकल से ही कोई प्रोडक्ट ग्लोबल बना है। आज से हर देशवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed