फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Speech Live: पीएम मोदी बोले- तीन राज्यों की जीत 2024 में हैट्रिक की गारंटी; तेलंगाना के लिए कही यह बात

Sun, 03 Dec 2023 08:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 03 Dec 2023 08:25 PM IST
खास बातें

Election Results 2023 PM Narendra Modi Speech Live: तीन राज्यों में बंपर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेता बेहद उत्साहित हैं। इस बीच पीएम मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। कुछ ही देर में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जीत की शुभकामनाएं देंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Speech Live Updates: Bjp Win Assembly Elections of MP Rajasthan Chhattisgarh News in Hindi
लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने दी गारंटी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:58 PM, 03-Dec-2023
पीएम मोदी ने कहा, 'भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। क्योंकि नकारात्मक शक्तियां अब तेजी से एकजुट होने का प्रयास कर रही हैं। समाज में खाई पैदा करने वाले अब नए मौके तलाशेंगे। हमें उनसे मुकाबला भी करना है। उनका जवाब भी देना है। लेकिन उससे भी बढ़कर हमें जनता की रीढ़ को बनाए रखना है।'
07:51 PM, 03-Dec-2023
नड्डा बोले- पीएम मोदी ने हमेशा चैलेंज को स्वीकार किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा जब भी कोई चुनाव लड़ती है चाहे राज्य का चुनाव हो या देश का चुनाव हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नेतृत्व को संभाला है और उस चैलेंज को स्वीकार किया है। इस चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश ने समझ लिया है कि अगर कोई गांव को कोई मजबूती दे सकता है तो वह PM नरेंद्र मोदी हैं। इन नतीजों ने संदेश दिया है कि गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति, जनजाति को कोई सम्मान दे सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।
विज्ञापन
07:51 PM, 03-Dec-2023
'सुधर जाइए, वरना जनता चुन-चुनकर साफ कर देगी'
पीएम मोदी ने आगे कहा, आज के ये नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी है जो प्रगति और जनकल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं। जब भी विकास होता है, कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं। जब हम वंदे भारत लॉन्च करते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी मजाक उड़ाते हैं, जब हम गरीबों के लिए घर बनाते हैं तो वे रुकावट डालते हैं, जब हम नल से जल की योजना बनाते हैं तो वे इस पर रोड़ा डालते हैं। ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है। सुधर जाइए, सुधर जाइए, वरना जनता आपको चुन-चुनकर साफ कर देगी।
07:51 PM, 03-Dec-2023
'जनता का दिल जीतने के लिए चाहिए राष्ट्रसेवा का जज्बा'
मोदी ने कहा, ऐसे लोग जो भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने वाली जांच एजेंसियों पर प्रहार करने में जुटे हैं, वे समझ लें कि ये चुनाव नतीजे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का भी जनसमर्थन है। ये चुनाव नतीजे कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लिए बड़ा सबक है। ये सबक है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से फोटो कितनी अच्छी निकल जाए, देश का भरोसा नहीं जीता। देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्रसेवा का जज्बा होना चाहिए और घमंडिया गठबंधन में वो रत्ती भर भी नजर नहीं आता है।
07:51 PM, 03-Dec-2023
'जीत ने दे दी 2024 की हैट्रिक की गारंटी'
उन्होंने कहा, कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। आज के जनादेश ने यह भी साबित किया है कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को लेकर देश के भीतर, देश के हर नागरिक के दिल में जीरो टॉलरेंस बन रही है। आज देश को लगता है कि इन तीन बुराइयों को खत्म करने में अगर कोई प्रभावी है, तो वह भाजपा ही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान छेड़ रखा है, उसको भारी जनसमर्थन मिल रहा है। यह उन दलों, नेताओं को मतदाता की साफ-साफ चेतावनी है, जो भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े होने में जरा भी शर्म महसूस नहीं करते। उन लोगों को आज देश की जनता ने साफ-साफ संदेश दे दिया है। 
07:51 PM, 03-Dec-2023
'परफॉर्मेंस और डिलीवरी की राजनीति सामने लेकर आई भाजपा सरकार'
पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने सेवा और सुशासन की राजनीति का नया मॉडल देश के सामने पेश किया है। हमारी नीति और निर्णयों के मूल में देश और देशवासी हैं। इसलिए भाजपा सरकारें सिर्फ नीतियां नहीं बनाती, बल्कि हर हकदार हर लाभार्थी तक वह पहुंचे, यह भी सुनिश्चित करती है। भाजपा परफॉर्मेंस और डिलीवरी की राजनीति देश के सामने लेकर आई है। भारत का मतदाता जानता है कि स्वार्थ क्या है, जनहित और राष्ट्रहित क्या है। दूध और पानी का भेदभाव देश जानता है। जैसे-तैसे जीतने के लिए हवा-हवाई बातें करना और लोभ लालच की घोषणा करना, यह मतदाता को पसंद नहीं आता है। मतदाता को उसका जीवन बेहतर करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप चाहिए। एक भरोसा चाहिए। भारत का वोटर यह जानता है जब भारत आगे बढ़ता है तो राज्य आगे  बढ़ता है। हर परिवार का जीवन बेहतर होता है। इसलिए वह भाजपा को चुन रहा है। लगातार चुन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:51 PM, 03-Dec-2023
'दूर तक जाएगी इन चुनाव परिणामों की गूंज'
उन्होंने कहा, 'इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी। पूरी दुनिया में इन चुनाव परिणामों की गूंज सुनाई देगी। यह चुनाव परिणाम दुनियाभर के निवेशकों को नया भरोसा देगा। आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत को जो सपना हमने देखा है, उसे लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। आज दुनिया देख रही है कि भारत का लोकतंत्र और मतदाता कितने परिपक्व हैं। आज दुनिया देख रही है कि भारत की जनता पूर्ण बहुमत के लिए स्थिर सरकार के लिए सोझ समझकर वोट कर रही है।'
07:50 PM, 03-Dec-2023
उन्होंने कहा, 'मैं तेलंगाना की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। हर चुनाव में तेलंगाना में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा आपकी सेवा में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।' 
07:50 PM, 03-Dec-2023
'आदिवासी समाज ने किया कांग्रेस का सफाया'
पीएम मोदी ने कहा, 'चुनाव नतीजों ने एक बात और स्पष्ट की है। देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है, वह सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं। चाहे राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो या तेलंगाना हो। ये सभी सरकारें पेपर लीक और भर्ती घोटालों के आरोपों में घिरी हुई थीं। परिणाम यह हुआ कि आज ये दल सत्ता से बाहर हैं। देश में भरोसा बढ़ रहा है कि भाजपा उसकी आकांक्षा को समझता है, उसके लिए काम करता है।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'जिस कांग्रेस सरकार ने आदिवासी समाज को पूछा तक नहीं, उस आदिवासी समाज ने उसका सफाया कर दिया। आज यही भावना हमने छत्तीसगढ़, राजस्थान में देखी है। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है। उसे भरोसा है कि इस आकांक्षा को सिर्फ और सिर्फ भाजपा पूरी कर सकती है।'
07:50 PM, 03-Dec-2023
उन्होंने आगे कहा, 'नारी शक्ति का विकास भाजपा के विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ भी है। इस चुनाव में माताओं-बहनों-बेटियों ने भाजपा की जीत की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली थी। मैं आज पूरी विनम्रता से देश की बहन-बेटी से यही कहूंगा कि भाजपा ने आपसे जो वादे किए हैं, वो शत प्रतिशत पूरे किए जाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed