Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament special session women reservation delimitation bill state wise lok sabha seats explainer

एक्सप्लेनर: परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी सीटें, महिलाओं के लिए क्या बदलेगा? समझिए पूरा गणित

Sat, 28 Nov 2026 02:53 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 28 Nov 2026 02:53 PM IST
सार

केंद्र सरकार परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी में है। प्रस्तावित फॉर्मूले के अनुसार सभी राज्यों में सीटें बढ़ सकती हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि अगर बिल पास हो गया तो किस राज्य में कितनी सीटों में बढ़ोतरी होगी और इसका महिलाओं की भागीदारी पर क्या असर होगा?

विज्ञापन
parliament special session women reservation delimitation bill state wise lok sabha seats explainer
2029 में ऐसे बदलेगी सदन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 नवंबर से संसद का सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में केंद्र सरकार परिसीमन से जुड़ा विधेयक लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित फॉर्मूले के तहत लोकसभा सीटों की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रावधान है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ेगी। इसके साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव से 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।  
विज्ञापन


केंद्रीय कैबिनेट ने 27 नवंबर को महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाले संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी सीटें हो सकती हैं और मौजूदा संख्या में कितना इजाफा होगा? आइए विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

parliament special session women reservation delimitation bill state wise lok sabha seats explainer
किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी? - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 120 सीटें 
प्रस्तावित फॉर्मूले के मुताबिक, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों में बड़ी बढ़ोतरी होगी। फिलहाल यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। परिसीमन के बाद इनकी संख्या बढ़कर 120 हो सकती है। यानी प्रदेश में 40 लोकसभा सीटें बढ़ने का अनुमान है। 
उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी लोकसभा सीटों की संख्या सबसे ज्यादा है। अभी यहां लोकसभा की 48 सीटें हैं, जो बढ़कर 72 हो सकती हैं। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की मौजूदा 42 सीटों की जगह 63 सीटें हो सकती हैं।

बिहार में लोकसभा की सीटें 40 से बढ़कर 60 हो सकती हैं। तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटों के मुकाबले 58 या 59 सीटें होने का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश में लोकसभा की सीटें 29 से बढ़कर 43 या 44 और कर्नाटक में 28 सीटों की जगह 42 सीटें होने का अनुमान है।
विज्ञापन

parliament special session women reservation delimitation bill state wise lok sabha seats explainer
किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी? - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान, गुजरात और आंध्र प्रदेश में क्या होगा?
राजस्थान में लोकसभा की मौजूदा 25 सीटें बढ़कर 37 या 38 हो सकती हैं। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों के मुकाबले 39 सीटें होने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें बढ़कर 37 या 38 हो सकती हैं। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों के मुकाबले 31 या 32 सीटें हो सकती हैं। केरल में लोकसभा की 20 सीटें बढ़कर 30 और तेलंगाना में 17 सीटों के मुकाबले 25 या 26 सीटें होने का अनुमान है।

छोटे राज्यों में भी बढ़ेंगी सीटें
पूर्वोत्तर के राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों में भी लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। असम में लोकसभा की 14 सीटें बढ़कर 21 और झारखंड में 14 सीटों के मुकाबले 21 सीटें हो सकती हैं। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें बढ़कर 19 या 20 और छत्तीसगढ़ में 11 सीटों के मुकाबले 16 या 17 सीटें होने का अनुमान है।

वहीं, हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें बढ़कर 15 हो सकती हैं। दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटों के मुकाबले 10 या 11 सीटें होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 5 सीटें बढ़कर 7 या 8 हो सकती हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर लोकसभा की 29 सीटें बढ़कर 43 या 44 होने का अनुमान है।
विज्ञापन

parliament special session women reservation delimitation bill state wise lok sabha seats explainer
किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी? - फोटो : अमर उजाला
क्या है परिसीमन और कैसे तय होती हैं सीटें?
परिसीमन का मतलब लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करना है। इसके तहत आबादी और अन्य निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय की जाती हैं। इसका उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व को संतुलित करना होता है।

भारत में परिसीमन का काम परिसीमन आयोग करता है। यह एक उच्चस्तरीय संस्था होती है, जिसके आदेशों को कानूनी मान्यता प्राप्त होती है। भारत में अब तक 1952, 1963, 1973 और 2002 में परिसीमन आयोग का गठन किया जा चुका है।

परिसीमन को लेकर विपक्ष क्यों उठा रहा सवाल?
परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी दलों की सबसे बड़ी चिंता राजनीतिक प्रतिनिधित्व और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को लेकर है। विपक्ष का कहना है कि परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने इस संबंध में सवाल उठाए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज किया है।

विपक्ष की एक चिंता यह भी है कि अगर लोकसभा में राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी सुरक्षित रखी जाती है, तब भी राज्यों के भीतर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने से चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

सरकार का तर्क है कि परिसीमन और महिला आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले कहा था कि नई जनगणना के बाद परिसीमन कराने में लंबा समय लग सकता है। ऐसे में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करना मुश्किल हो सकता है।

फिलहाल सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत सभी राज्यों में सीटों की संख्या करीब 50 फीसदी बढ़ाने का अनुमान सामने आया है। हालांकि, राज्यवार सीटों की वास्तविक संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं परिसीमन आयोग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed