{"_id":"68c95be5e5465d454b07e138","slug":"pm-modi-shares-union-minister-mandaviya-article-sabka-saath-vikas-vishwas-prayas-also-disscuss-gujarat-model-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: गुजरात से भारत तक..., मोदी ने साझा किया मांडविया का लेख; ‘सबका साथ-सबका विकास’ मॉडल पर दिया जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: गुजरात से भारत तक..., मोदी ने साझा किया मांडविया का लेख; ‘सबका साथ-सबका विकास’ मॉडल पर दिया जोर
Tue, 16 Sep 2025 06:15 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:15 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का लेख साझा किया जिसमें ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ मॉडल की चर्चा की गई है। मोदी ने इसे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : YT - @Narendra Modi
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया। इस लेख में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के विजन को विस्तार से समझाया गया है। मांडविया ने बताया कि कैसे भारत में बिजली अब विलासिता नहीं रही, योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है और डिजिटल समन्वय से ढांचा तैयार हो रहा है।
मांडविया ने अपने लेख में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुजरात में शुरू किया गया यह मॉडल अब राष्ट्रीय स्तर पर लागू हो चुका है। इसका असर जमीनी स्तर पर देखा जा सकता है, जहां शासन का तंत्र वादे करने के बजाय सीधे परिणाम दे रहा है।
मोदी का जवाब और प्रशंसा
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर मांडविया की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि यह लेख दर्शाता है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि यह भारतीय मॉडल शासन को अंतिम पंक्ति तक ले गया है और विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने मालूर विधानसभा का चुनाव किया रद्द, वोटों की दोबारा गिनती का आदेश; गड़बड़ी का था आरोप
खेल में भारत की उपलब्धि का जिक्र
इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेशबाबू को भी बधाई दी। उन्होंने समरकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित फिडे महिला ग्रां प्री स्विस खिताब को लगातार दूसरी बार जीता है। इस जीत से उन्होंने 2026 के फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाई है।
मोदी का संदेश और वैशाली की उपलब्धि
मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “शानदार उपलब्धि। वैशाली रमेशबाबू को बधाई। उनका जुनून और समर्पण प्रेरणादायक है। उन्हें भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं।” वैशाली ने 11 राउंड में आठ अंक जुटाकर कैटेरीना लग्नो को टाई-ब्रेक पर हराया।
ये भी पढ़ें- धर्मांतरण कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से जवाब मांगा, छह हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई
भारतीय महिला शतरंज का स्वर्णिम साल
इस उपलब्धि के साथ वैशाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं जिन्होंने अगले साल के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाई। उनसे पहले दिव्या देशमुख ने महिला वर्ल्ड कप जीतकर और कोनेरू हम्पी ने वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचकर क्वालीफाई किया। यह 2025 भारतीय महिला शतरंज के लिए ऐतिहासिक साल साबित हो रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन