Karanataka: हाईकोर्ट ने मालूर विधानसभा का चुनाव किया रद्द, वोटों की दोबारा गिनती का आदेश; गड़बड़ी का था आरोप
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक के वाई नानजेगौड़ा का चुनाव रद्द करते हुए मालूर सीट पर वोटों की दोबारा गिनती का आदेश दिया है। भाजपा प्रत्याशी मंजीनाथ गौड़ा की याचिका पर कोर्ट ने मतगणना में गड़बड़ी पाई। हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश पर 30 दिन की रोक लगाई है ताकि नानजेगौड़ा सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकें। राहत न मिलने पर उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति आर देवदास की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को यह आदेश सुनाया। कोर्ट ने साफ कहा कि मालूर विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुई थीं, इसलिए परिणाम को वैध नहीं माना जा सकता।
भाजपा प्रत्याशी की याचिका से मामला उठा
यह मामला तब शुरू हुआ जब भाजपा उम्मीदवार मंजीनाथ गौड़ा ने 2023 में हुए चुनावों में हार के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने आरोप लगाया था कि मतगणना के दौरान गिनती में धांधली हुई और इसी वजह से वह हार गए।
ये भी पढ़ें- 'फैसले के खिलाफ हर कोई अपील नहीं कर सकता', मालेगांव मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी
लगभग दो साल तक चली सुनवाई
करीब दो वर्षों तक चली लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने माना कि मतगणना की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी। अदालत ने न केवल गिनती दोबारा करने का आदेश दिया बल्कि नानजेगौड़ा का चुनाव भी रद्द कर दिया।
नानजेगौड़ा को मिली 30 दिन की राहत
हालांकि, नानजेगौड़ा के वकील की अपील पर अदालत ने अपने ही आदेश पर 30 दिन की रोक लगाई है। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। यदि 30 दिन में उच्चतम न्यायालय से कोई राहत नहीं मिलती, तो नानजेगौड़ा की विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- '2047 का विजन तभी सफल, जब देश हो नशा मुक्त', NCB सम्मेलन में शाह बोले- युवा पीढ़ी देश की नींव
राजनीतिक हलचल तेज
इस फैसले के बाद कर्नाटक की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने इसे अपने-अपने तरीके से मुद्दा बना लिया है। भाजपा इसे अपनी जीत बता रही है, वहीं कांग्रेस कह रही है कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएगी और नानजेगौड़ा के लिए न्याय की मांग करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.