फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi seeks cooperation from all parties for smooth functioning of Parliament

संसद की सुचारू कार्यवाही के लिए पीएम मोदी ने मांगा सभी दलों से सहयोग

Wed, 18 Jul 2018 03:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
PM Modi seeks cooperation from all parties for smooth functioning of Parliament

संसद के मानसून सत्र की सुचारू कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से अपील की कि वे इसे एक रचनात्मक सत्र बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कभी-कभी सियासत की जगह कामकाज को भी महत्व दिया जाना चाहिए। संसद भवन में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने उम्मीद जताई की कि सभी दल देश के व्यापक हित का ख्याल रखते हुए जन सरोकार के मुद्दे ही उठाएंगे।

विज्ञापन


हम सबका समय को सियासत में ही बीतता है, मगर कुछ समय संसद में कामकाज के लिए भी निकाला जाना चाहिए। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि विपक्ष ने दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है, लेकिन साथ ही विपक्ष ने सरकार के साथ बातचीत में अपनी चिंताओं से भी अवगत कराया है।
विज्ञापन


संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने बैठक के बाद बताया कि देश की जनता संसद की निर्बाध कार्यवाही चाहती है। समूचा देश उम्मीद करता है कि संसद की कार्यवाही और बहस राष्ट्रहित के मुद्दों को ध्यान में रखकर जारी रखी जाए। उन्होंने बताया कि पीएम ने बैठक में कहा कि सरकार सभी दलों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर अहमियत देगी। उन्होंने सभी से देशहित में एक रचनात्मक माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की भी अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र से पहले विपक्ष का पलटवार

PM Modi seeks cooperation from all parties for smooth functioning of Parliament

सत्र से पहले विपक्ष का पलटवार
मानसून सत्र से पहले ही विपक्ष का पलटवार शुरू हो गया है। सर्वदलीय बैठक में सपा के रामगोपाल यादव ने जहां उच्च शिक्षा में आरक्षण को खत्म करने का आरोप लगाते हुए धमकी दी है कि अगर इस मामले में सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया तो पार्टी संसद नहीं चलने देगी। इस बीच, टीडीपी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस ने भी सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताते हुए विपक्ष से बातचीत के बाद अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की घोषणा की है।

टीडीपी ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
इस बीच, तेलुगू देशम पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। नोटिस में केंद्र सरकार पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मामले में धोखा देने का आरोप लगाया है। 

मॉब लिंचिंग, भ्रष्टाचार, किसान आत्महत्या का उठा मामला
सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने भीड़ द्वारा की जा रही हत्या की बढ़ती प्रवृत्ति, महंगाई, किसानों की आत्महत्या की बढ़ती वारदात, महंगाई, उच्च शिक्षा में कथित तौर पर आरक्षण नीति की अनदेखी जैसे मामले उठाए। विपक्ष ने इन मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने और सरकार की ओर से जवाब देने पर जोर दिया।

पीएम के सामने उठा एलजी बनाम दिल्ली सरकार जंग का मामला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच जारी तनातनी का मामला उठाया। उन्होंने पीएम के सामने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद एलजी की मनमानी जारी है। केंद्र के इशारे पर एलजी दिल्ली को लोकतंत्र के बदले अपने डंडे से चलाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed