{"_id":"6593cabd51fc34d330034798","slug":"pm-modi-says-our-government-gives-120-lakh-crore-to-tamil-nadu-two-and-half-times-more-then-upa-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"TN: '2004-14 के बीच तमिलनाडु को जितना मिला, हमारी सरकार ने उससे ढाई गुना ज्यादा दिया', PM का विपक्ष पर वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TN: '2004-14 के बीच तमिलनाडु को जितना मिला, हमारी सरकार ने उससे ढाई गुना ज्यादा दिया', PM का विपक्ष पर वार
Tue, 02 Jan 2024 02:18 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:18 PM IST
सार
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने तमिलनाडु को पूर्व की यूपीए सरकार की तुलना में ढाई गुना ज्यादा पैसा दिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने तमिलनाडु को पूर्व की यूपीए सरकार की तुलना में ढाई गुना ज्यादा पैसा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि 'साल 2004-2014 के बीच केंद्र से तमिलनाडु को 30 लाख करोड़ रुपये मिले थे लेकिन हमारी सरकार ने बीते 10 सालों में तमिलनाडु को 120 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। हमने तमिलनाडु सरकार को ढाई गुना ज्यादा पैसा दिया है।'
सरकार के 40 से ज्यादा मंत्रियों ने 400 से ज्यादा बार किया तमिलनाडु का दौरा
पीएम मोदी ने कहा 'बीते एक साल में 40 से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों ने 400 से ज्यादा बार तमिलनाडु का दौरा किया। जब तमिलनाडु तेजी से प्रगति करेगा तो देश भी तेजी से विकास करेगा। हमने तटीय इलाकों में काफी विकास कार्य किया है और इससे मछुआरों की जिंदगी में बदलाव आया है। पहली बार मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय बनाया गया है और इसके लिए अलग से बजट भी आवंटित किया गया है। पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड योजना में मछुआरों को भी शामिल किया गया है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने डीएमडीके नेता विजयकांत को किया याद
प्रधानमंत्री ने मिचौंग चक्रवाती तूफान से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की और कहा कि केंद्र सरकार इस मुश्किल वक्त में लोगों के साथ है और राज्य सरकार को हरसंभव मदद देगी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मशहूर अभिनेता और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले अपने थिरु विजयकांत को खो दिया। वह कैप्टन थे ना सिर्फ सिनेमा के बल्कि राजनीति के भी। उन्होंने अपने काम से लोगों के दिन जीते और बतौर राजनेता उन्होंने देशहित को सबसे ऊपर रखा। पीएम मोदी ने भारत की हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन के निधन पर भी संवेदना प्रकट की।
पीएम मोदी ने इससे पहले तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने करीब 20 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी राज्य को दी।

#WATCH | Tiruchirappalli, Tamil Nadu: PM Narendra Modi says, "Rs 30 lakh crore was given to states from 2004-2014, but our government has given Rs 120 lakh crore in the last 10 years. We have given Tamil Nadu 2.5 times more amount than that was given from 2004-2014..." pic.twitter.com/vFFNEVkbr7
— ANI (@ANI) January 2, 2024