फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Sankalp Saptah Inauguration Today News Updates in Hindi

संकल्प सप्ताह का आगाज: पीएम मोदी बोले- आकांक्षी जिला कार्यक्रम से 112 जिलों में 25 करोड़ लोगों की जिंदगी बदली

Sat, 30 Sep 2023 10:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:56 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ही सब कर लेगी, इस सोच से हमें बाहर आना है। समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। जिन-जिन ब्लॉक्स या जिलों में समाज को जोड़ने की ताकत है, मेरा अनुभव है, वहां परिणाम जल्दी मिलते हैं। यही कारण है कि आज स्वच्छता के अभियान ने अपनी जगह बना ली है और एक वातावरण बन गया है कि गंदगी नहीं करनी है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Sankalp Saptah Inauguration Today News Updates in Hindi
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए 'संकल्प सप्ताह' का शुभारंभ किया। 'संकल्प सप्ताह' आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। आकांक्षी ब्लॉकों के लिए चलने वाले कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ सप्ताह भर चलेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी है। कार्यक्रम की सफलता अब आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आधार बनेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ब्लॉक पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। जब हर ग्राम पंचायत काम तेजी से करेगी तो ही हर ब्लॉक का विकास तेजी से होगा। जो लोग इस मिशन से जुड़े हैं, मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं, धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी जो लोग यहां (भारत मंडपम) आए हैं, वो देश के दूर-सुदूर गांवों की चिंता करने वाले लोग हैं। आखिरी छोर पर बैठे हुए परिवार की चिंता करने वाले लोग हैं। उनकी भलाई के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं और इसी महीने यहां वो लोग भी बैठे थे, जो दुनिया को दिशा देने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि भारत मंडपम, जहां विश्व नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे, अब उन व्यक्तियों की मेजबानी कर रहा है जो जमीनी स्तर पर बदलाव लाते हैं। मेरे लिए यह शिखर सम्मेलन G20 शिखर सम्मेलन जितना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला प्रोग्राम के लिए हमने बहुत ही सरल रणनीति से काम किया है, क्योंकि सर्वांगीण विकास, सर्व-स्पर्शी विकास, सर्व-हितकारी विकास ये अगर हम नहीं करते हैं तो आंकड़े भले संतोष भी दें, लेकिन मूलत: परिवर्तन संभव नहीं होता है। इसलिए आवश्यक है कि ग्रासरूट पर परिवर्तन करते हुए हमें आगे बढ़ना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ही सब कर लेगी, इस सोच से हमें बाहर आना है। समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। जिन-जिन ब्लॉक्स या जिलों में समाज को जोड़ने की ताकत है, मेरा अनुभव है, वहां परिणाम जल्दी मिलते हैं। यही कारण है कि आज स्वच्छता के अभियान ने अपनी जगह बना ली है और एक वातावरण बन गया है कि गंदगी नहीं करनी है।

सात जनवरी, 2023 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सात जनवरी, 2023 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासन में सुधार करना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को लागू करने तथा एक प्रभावी ब्लॉक विकास रणनीति तैयार करने के लिए देश भर में गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किए गए। ‘संकल्प सप्ताह’ इन्हीं चिंतन शिविरों का परिणाम है। उद्घाटन कार्यक्रम में भारत मंडपम में देश भर से लगभग 3,000 पंचायत और ब्लॉक स्तर के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा ब्लॉक और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, किसानों और अन्य क्षेत्रों के व्यक्तियों सहित लगभग दो लाख लोग कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

हर दिन अलग थीम
तीन अक्तूबर से नौ अक्तूबर, 2023 तक मनाए जाने वाले ‘संकल्प सप्ताह’ में प्रत्येक दिन एक विशिष्ट विकास थीम को समर्पित है, जिस पर सभी आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे। पहले छह दिनों की थीम में ‘संपूर्ण स्वास्थ्य’, ‘सुपोषित परिवार’, ‘स्वच्छता’, ‘कृषि’, ‘शिक्षा’ और ‘समृद्धि दिवस’ शामिल हैं। सप्ताह के अंतिम दिन यानी नौ अक्तूबर, 2023 को पूरे सप्ताह के दौरान किए गए कार्यों का ‘संकल्प सप्ताह-समावेश समारोह’ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed