{"_id":"605a5c3d8ebc3e8c942f14ee","slug":"pm-modi-said-world-recognized-power-of-india-in-the-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक: पीएम मोदी ने कहा- महामारी में मुश्किलों का सामना करने के बावजूद भारत मजबूत होकर उभरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैठक: पीएम मोदी ने कहा- महामारी में मुश्किलों का सामना करने के बावजूद भारत मजबूत होकर उभरा
Wed, 24 Mar 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा, कोरोना महामारी के दौरान सीमा पर तनाव, चक्रवात और भूकंप जैसी मुश्किलों का सामना करने के बावजूद भारत मजबूती से उभरा। दुनिया को हमारी क्षमता का अहसास हुआ। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में पीएम के संबोधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
मेघवाल ने बताया, महामारी के अपने अनुभव साझा करते हुए मोदी ने सांसदों से कहा कि महामारी के दौरान देश ने न सिर्फ वायरस की चुनौती का सामना किया, बल्कि अन्य मोर्चों पर भी चुनौतियों का सामना किया। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव था, चक्रवात, भूकंप आए, फिर टिड्डी दल ने हमला कर दिया। लेकिन इन सब कठिनाइयों के बावजूद देश में मजबूती से उभरा।
विज्ञापन
पीएम ने कहा, वह दो दशक से अधिक समय पर सार्वजनिक पद पर हैं, पहले मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के तौर पर। इस दौरान उन्होंने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया। पीएम ने सांसदों को नियमित तौर पर संसद में मौजूद की जरूरत पर जोर देने को कहा।
विज्ञापन
मोदी ने पाली में पंचायत चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा, कृषि कानूनों के विरोध के बावजूद भाजपा ने 90 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने सांसदों से कृषि कानूनों के फायदे लोगों को बताने का आह्वान किया। मोदी के अलावा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया।