फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said Quad Summit will give an opportunity to review the progress

QUAD Summit: पीएम मोदी बोले- समूह के उठाए गए कदमों की प्रगति की समीक्षा का मौका देगा क्वाड सम्मेलन

Mon, 23 May 2022 02:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 May 2022 02:02 AM IST
सार

जापान में भारतीय डायस्पोरा के लगभग 40,000 सदस्य हैं, जो जापान के साथ हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण आधार हैं। वह उनके साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
PM Modi said Quad Summit will give an opportunity to review the progress
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि क्वाड शिखर सम्मेलन समूह द्वारा उठाए गए कदमों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर उपलब्ध कराएगा। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों के साथ ही परस्पर हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा करने का मौका मिलेगा। क्वाड की बैठक यूक्रेन और रूस के युद्ध के साये के बीच होने जा रही है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जापान के दो दिवसीय 23-24 मई के दौरे पर रवाना होने से पहले जारी एक बयान में कहा कि पह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के आमंत्रण पर जापान के टोक्यो जा रहे हैं। मार्च में उन्हें 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम किशिदा की आवभगत का सौभाग्य मिला था। टोक्यो की यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के विशेषकर रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से संवाद को जारी रखने के उत्सुक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्च शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम किशिदा और उन्होंने जापान से भारत में अगले पांच सालों में सार्वजनिक और निजी निवेश तथा वित्त पोषण में 5 ट्रिलियन जापानी येन प्राप्त करने के अपने इरादे की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी यात्रा के दौरान, वह इस लक्ष्य के अनुसरण में दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के ध्येय के साथ जापान के व्यापार जगत के शीर्ष व्यक्तियों के साथ मुलाकात करेंगे। जापान में भारतीय डायस्पोरा के लगभग 40,000 सदस्य हैं, जो जापान के साथ हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण आधार हैं। वह उनके साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर करेंगे चर्चा
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों नेता बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। हम क्षेत्रीय विकास और समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर भी संवाद करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नए पीएम होंगे शामिल
पीएम ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज पहली बार क्वाड नेताओं की शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे। वह उनके साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुआयामी सहयोग और परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे
उन्होंने कहा कि जापान में वह क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। इसमें चार क्वाड देशों के नेताओं को क्वाड के कदमों की प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिलेगा। क्वाड सुरक्षा संवाद में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे।

रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देगी क्वाड बैठक : संजय कुमार वर्मा
जापान में भारतीय राजदूत संजय कुमार वर्मा ने भरोसा जताया कि क्वाड बैठक में जापानी पीएम के साथ आपसी विचार विमर्श से दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही निवेश आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी।


उन्होंने कहा कि जापान भारत में अवसरों को लेकर काफी उत्साहित है, विशेष रूप से पीएलआई योजनाओं। इसलिए उन्हें हमें बेहतर ढंग से समझने और हमें उन्हें बेहतर ढंग से समझाने की जरूरत है। उन्होंने राउंड टेबल में करीब 35 कारोबारी लीडर होंगे। साथ ही ये कारोबारी अलग से भी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि क्वाड बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंद प्रशांत क्षेत्र को शांत, स्थिर और समृद्ध देखना है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन की जंग से एनर्जी और खाद्य सुरक्षा पर असर पड़ा और इस वक्त ये प्रमुख वैश्विक मसले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed