भाजपा सांसदों की क्लास में बोले पीएम मोदी- जमीन से जुड़े कार्यकर्ता बने रहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के अभ्यास वर्ग में पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों को जमीन से जुड़े कार्यकर्ता बने रहने का पाठ पढ़ाया। संसद केपुस्तकालय भवन में दो दिन के आयोजित अभ्यास वर्ग में मोदी ने कहा कि भाजपा लोगों की चेतना से जुड़ कर बनी पार्टी हैं। इसका गठन किसी परिवार या इधर उधर के लोगों को जोड़ कर नहीं हुआ। लिहाजा इसे बनाए रखने के लिए जरुरी है कि अपने को सांसद या मंत्री समझना छोड़ कार्यकर्ता की भूमिका में रहें। अपनी उम्र का ख्याल किए बिना एक छात्र की भूमिका में रहें ताकि नई बात सीखने में दिक्कत ना हो।
शनिवार और रविवार को होने वाले इस क्लास में पीएम के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा सांसदों को संगठन से लेकर सरकार चलाने तक का पाठ सिखाएंगे। इन क्लास को नौ सत्र में बांटा गया है। इस थीम लोकसभा क्षेत्र और संगठन है। हरेक सत्र को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इस तर्ज पर अगले हफ्ते सांसदों केनिजी सचिवों के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इसका संचालन राजनाथ सिंह करेंगे।