{"_id":"5d460b268ebc3e6d0179d435","slug":"pm-modi-said-in-bjp-mp-s-class-stay-connected-with-the-land-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसदों की क्लास में बोले पीएम मोदी- जमीन से जुड़े कार्यकर्ता बने रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसदों की क्लास में बोले पीएम मोदी- जमीन से जुड़े कार्यकर्ता बने रहें
Sun, 04 Aug 2019 04:01 AM IST
Nilesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 04 Aug 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के अभ्यास वर्ग में पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों को जमीन से जुड़े कार्यकर्ता बने रहने का पाठ पढ़ाया। संसद केपुस्तकालय भवन में दो दिन के आयोजित अभ्यास वर्ग में मोदी ने कहा कि भाजपा लोगों की चेतना से जुड़ कर बनी पार्टी हैं। इसका गठन किसी परिवार या इधर उधर के लोगों को जोड़ कर नहीं हुआ। लिहाजा इसे बनाए रखने के लिए जरुरी है कि अपने को सांसद या मंत्री समझना छोड़ कार्यकर्ता की भूमिका में रहें। अपनी उम्र का ख्याल किए बिना एक छात्र की भूमिका में रहें ताकि नई बात सीखने में दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को होने वाले इस क्लास में पीएम के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा सांसदों को संगठन से लेकर सरकार चलाने तक का पाठ सिखाएंगे। इन क्लास को नौ सत्र में बांटा गया है। इस थीम लोकसभा क्षेत्र और संगठन है। हरेक सत्र को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इस तर्ज पर अगले हफ्ते सांसदों केनिजी सचिवों के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इसका संचालन राजनाथ सिंह करेंगे।
विज्ञापन