फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said 25 crore people were brought out of poverty Dalits, tribals and OBCs are beneficiaries of scheme

Gujarat: PM मोदी बोले- 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, दलित-आदिवासी और ओबीसी हमारी योजना के लाभार्थी

Sun, 11 Feb 2024 06:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:03 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी, ये विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं, इसलिए इनका सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गरीबों में हर समुदाय शामिल हैं। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन
PM Modi said 25 crore people were brought out of poverty Dalits, tribals and OBCs are beneficiaries of scheme
पीएम मोदी - फोटो : sansad tv youtube

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि दलित, ओबीसी और आदिवासी उनकी सरकार की गरीब समर्थक योजनाओं के सबसे बड़े लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सबसे बड़ी उपलब्धि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 1.3 लाख घरों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, 1.3 लाख घरों का आंकड़ा देखें। जब मैं पीएमएवाई के तहत घर देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल हुआ था, तब भी मैंने इतना बड़ा आंकड़ा नहीं देखा था। मैं गुजरात सरकार को बधाई देता हूं। किसी भी गरीब व्यक्ति के लिए, अपना घर होना एक बड़ी उपलब्धि है उनके बेहतर भविष्य की गारंटी है। 

विज्ञापन


नये मकान पाने वाले सभी परिवारों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों और मध्य वर्ग के खर्च के बोझ को कम करने के लिए मुफ्त राशन, अस्पतालों में सस्ते इलाज की सुविधा, कम कीमत वाली दवाएं, सस्ते मोबाइल फोन टैरिफ, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और बिजली बिल कम करने वाली एलईडी बल्ब जैसी योजनाएं शुरू कीं। इस दौरान उन्होंने पांच लाभार्थियों से भी बातचीत की।

विज्ञापन

गरीब, युवा, किसान और महिला विकसित भारत कार्यक्रम के स्तंभ
पीएम मोदी ने कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी, ये विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं, इसलिए इनका सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गरीबों में हर समुदाय शामिल हैं। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, नई तकनीकी के इस्तेमाल और तेज निर्माण से हमने आवास योजना की शक्ल बदल दी। उन्होंने कहा, आज देश का हर बच्चा अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहता है और इसके लिए हर नागरिक अपने ढंग से योगदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी उन लोगों के लिए गारंटी जिनके पास कोई गारंटी नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी उन लोगों के लिए गारंटी बन गए हैं, जिनके पास कोई गारंटी नहीं थी। उन्होंने मुद्रा योजना का भी जिक्र किया, जहां हर समुदाय के उद्यमियों को बिना गारंटी ऋण मिल सकता है। इसी प्रकार, विश्वकर्मा और स्ट्रीट वेंडरों को वित्तीय साधन और कौशल प्रदान किए गए। उन्होंने कहा, हर गरीब कल्याण योजना के सबसे बड़े लाभार्थी दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग और जनजातीय परिवार हैं। अगर मोदी की गारंटी से किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो इन परिवारों को हुआ है।

लखपति दीदी से काफी सशक्त होंगे गरीब परिवार
पीएम मोदी ने कहा, अगले कुछ वर्षों में तीन करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने के सरकार के प्रयास को दोहराते हुए कहा कि यह गरीब परिवारों को काफी सशक्त बनाएगा। उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया, जिन्हें अब इस वर्ष के बजट में आयुष्मान योजना के तहत शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed