फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's won the hearts of people in Marathi Sahitya Sammelan, did something like this with Sharad Pawar

PM Modi: मराठी साहित्य सम्मेलन में पीएम मोदी के सेवा भाव ने जीता लोगों का दिल, शरद पवार के साथ किया कुछ ऐसा

Fri, 21 Feb 2025 07:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 21 Feb 2025 07:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मराठी साहित्य सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन करने पहुंचे तो उन्होंने शरद पवार से आगे आने और उनके साथ सम्मान करने का अनुरोध किया। इसके बाद जब शरद पवार अपना संबोधन समाप्त करके अपनी सीट की ओर लौट रहे थे तो पीएम मोदी ने उनको सीट पर बैठने में मदद की और उनको पानी का गिलास भरकर दिया। 

विज्ञापन
PM Modi's won the hearts of people in Marathi Sahitya Sammelan, did something like this with Sharad Pawar
मराठी साहित्य सम्मेलन में बात करते पीएम मोदी और शरद पवार। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति से इतर वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान इसकी झलक देखने को मिली। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने जब स्वागत समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद पवार का सम्मान किया। पीएम मोदी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सीट पर बैठने में मदद की और उन्हें पानी का गिलास भरकर दिया। पीएम मोदी के इस सेवाभाव को देख हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज् उठा। 

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मराठी साहित्य सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन करने पहुंचे तो उन्होंने शरद पवार से आगे आने और उनके साथ सम्मान करने का अनुरोध किया। इसके बाद जब शरद पवार अपना संबोधन समाप्त करके अपनी सीट की ओर लौट रहे थे तो पीएम मोदी ने उनको सीट पर बैठने में मदद की और उनको पानी का गिलास भरकर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया तो सबसे पहले यही कहा कि आज शरद पवार के निमंत्रण पर मुझे इस गौरवशाली परंपरा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है। इसलिए आप मराठी भाषा और मराठी संस्कृति के प्रति मेरे प्रेम से भली-भांति परिचित हैं। मैं आप विद्वानों जितना मराठी में पारंगत नहीं हूं, लेकिन मैंने मराठी बोलने, मराठी के नए शब्द सीखने का निरंतर प्रयास किया है। समारोह के दौरान मोदी और पवार बातचीत करते दिखे।

मराठी में शूरता और वीरता भी
पीएम मोदी ने कहा कि मराठी एक सम्पूर्ण भाषा है। मराठी में शूरता भी है, वीरता भी है। मराठी में सौंदर्य है, संवेदना भी है, समानता भी है, समरसता भी है। इसमें अध्यात्म के स्वर भी हैं और आधुनिकता की लहर भी है। मराठी में भक्ति भी है, शक्ति भी है और युक्ति भी है। 
 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed