PM Modi In Tamilnadu: 'कुछ लोगों की रोने की आदत होती है', स्टालिन पर पीएम का तंज; तमिल भाषा को लेकर कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना भी साधा और कहा कि कुछ लोगों की हमेशा रोते रहने की आदत होती है। उन्होंने एमके स्टालिन के राज्य को पर्याप्त धन आवंटित न करने के आरोपों को खारिज कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - PM Modi: 'श्रीराम का जीवन राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार', तमिलनाडु को 8300 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी
'तमिल भाषा में यहां के नेता नहीं करते हस्ताक्षर'
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि तमिल भाषा और तमिल विरासत दुनिया के हर कोने तक पहुंचे। कभी-कभी, मुझे आश्चर्य होता है जब मुझे तमिलनाडु के कुछ नेताओं से पत्र मिलते हैं, उनमें से किसी पर भी तमिल भाषा में हस्ताक्षर नहीं होते हैं। अगर हमें तमिल पर गर्व है, तो मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि कम से कम अपने नाम पर तमिल में हस्ताक्षर करें'।
#WATCH | Rameswaram, Tamil Nadu: PM Narendra Modi says "...The Government is constantly working to ensure that the Tamil language and Tamil heritage reach every corner of the world. Sometimes, I am surprised when I receive letters from some leaders of Tamil Nadu, none of them are… pic.twitter.com/QkqgCrySwB
— ANI (@ANI) April 6, 2025
तमिलनाडु का रेल बजट भी सात गुना बढ़ा- पीएम
तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्टालिन का नाम लिए बिन कहा, केंद्र सरकार ने पिछले एक दशक में राज्य के विकास के लिए पिछली सरकार की तुलना में तीन गुना अधिक धन आवंटित किया है। उन्होंने कहा, 2014 से अब तक हमने तमिलनाडु के विकास के लिए जितना धन मुहैया कराया है, वह सत्ता में रहने के दौरान इंडी गठबंधन की तुलना में तीन गुना अधिक है। उस समय डीएमके इंडी गठबंधन का हिस्सा थी। तमिलनाडु का रेल बजट भी सात गुना बढ़ गया है। कुछ लोगों को बिना वजह रोने की आदत होती है, वे इस पर रोते रहते हैं।
#WATCH | Rameswaram, Tamil Nadu: PM Narendra Modi says "Before 2014, only Rs 900 crore were allocated each year. You know who was the 'karta-dharta' of the INDI alliance at that time. However, this year, Tamil Nadu's rail budget has exceeded Rs 6000 crore. Additionally, the… pic.twitter.com/petCwfqs0y
— ANI (@ANI) April 6, 2025
यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: 'तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा के लिए परिसीमन पर करें विचार', सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील
तमिल भाषा में मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू करें- मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं तमिलनाडु सरकार से तमिल भाषा में मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू करने का आग्रह करूंगा ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकें। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हमारे देश के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए विदेश न जाना पड़े। पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु को 11 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं।'
#WATCH | Rameswaram, Tamil Nadu: PM Narendra Modi says "I would urge the Tamil Nadu government to start medical courses in the Tamil language so that even the children of poor families can fulfil their dream of becoming doctors. Our effort is to ensure that the youth of our… pic.twitter.com/PvrV2k0uiS
— ANI (@ANI) April 6, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.