फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM should allay fears of TN over delimitation exercise: Stalin News In Hindi

Tamil Nadu: 'तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा के लिए परिसीमन पर करें विचार', सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील

Sun, 06 Apr 2025 01:59 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

तमिलनाडु में जारी परिसीमन विवाद के बीच राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी से एक अपील की है। इसके तहत उन्होंने पीएम मोदी से प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर तमिलनाडु के लोगों की चिंताओं को दूर करने को कहा है। 

विज्ञापन
PM should allay fears of TN over delimitation exercise: Stalin News In Hindi
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी है। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर तमिलनाडु के लोगों की चिंताओं को दूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा के लिए परिसीमन पर विचार करना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि मोदी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संसद में एक प्रस्ताव पारित किया जाए, ताकि तमिलनाडु के अधिकारों पर कोई अंकुश न लगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi Tamil Nadu Visit: रामेश्वरम में PM मोदी, देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन

विज्ञापन

स्टालिन ने पीएम मोदी से मांगा समय
बता दें कि यह बयान स्टालिन ने एक सरकारी कार्यक्रम में दिया, जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नई योजनाओं की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने राज्य में परिसीमन विवाद को लकेर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से परिसीमन पर ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए मिलने का समय मांगा है। चूंकि प्रधानमंत्री रामेश्वरम में कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, स्टालिन ने उन्हें बताया कि वह सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त हैं और उनके मंत्रियों थंगम थेन्नारासु और राजा कन्नप्पन को वहां भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अयोध्या: रामलला का हुआ सूर्य तिलक, देश-दुनिया में लाखों लोगों ने देखा लाइव, राम नगरी में जन्मोत्सव की धूम


तमिलनाडु की आवाज दबाने की कोशिश में केंद्र- स्टालिन
स्टालिन ने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए केंद्र सरकार तमिलनाडु की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 40 संसदीय सीटों के साथ पुडुचेरी भी शामिल होगा, लेकिन भाजपा सरकार तमिलनाडु के अधिकारों का हनन कर रही है। स्टालिन ने यह भी कहा कि 22 मार्च को चेन्नई में निष्पक्ष परिसीमन पर संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें भारत के विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के नेताओं ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed