फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Tamil Nadu PM Modi lays foundation stone dedicates to the nation projects worth over Rs 8300 crore.

PM Modi: 'श्रीराम का जीवन राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार', तमिलनाडु को 8300 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी

Sun, 06 Apr 2025 03:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Apr 2025 03:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का उद्घाटन किया। उन्होंने रामेश्वरम से तांब्रम (चेन्नई) के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने एक तटरक्षक जहाज को भी रवाना किया। यहां से पीएम मोदी रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
In Tamil Nadu PM Modi lays foundation stone dedicates to the nation projects worth over Rs 8300 crore.
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

विस्तार

तमिलनाडु में प्रधानमंत्री मोदी ने 8300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'आज राम नवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पूर्व अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। भगवान श्रीराम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है।' 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- समुद्र पर नया पंबन पुल, जहाज गुजरने पर पांच मिनट में 17 मी. तक ऊपर उठाया जा सकेगा; जानें खासियत
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है। इतनी तेज ग्रोथ का एक बड़ा कारण हमारा शानदार मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भी है।  बीते 10 वर्षों में हमने रेल, रोड, एयरपोर्ट, पानी, पोर्ट, बिजली, गैस पाइप लाइन... ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब 6 गुना बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Tamil Nadu PM Modi lays foundation stone dedicates to the nation projects worth over Rs 8300 crore.
PM Modi - फोटो : PTI

'देश में बहुत तेजी से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा'
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में बहुत तेजी से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। आप उत्तर में देखेंगे तो जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक 'चिनाब ब्रिज' बना है। पश्चिम में जाएंगे तो मुंबई में देश का सबसे लंबा सी ब्रिज 'अटल सेतु' बना है। पूर्व में जाएंगे तो असम के 'बोगीबील ब्रिज' के दर्शन होंगे। दक्षिण में आते हैं तो दुनिया के गिने-चुने वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज में से एक 'पंबन ब्रिज' का निर्माण पूरा हुआ है।

In Tamil Nadu PM Modi lays foundation stone dedicates to the nation projects worth over Rs 8300 crore.
PM Modi - फोटो : PTI

'विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु का बहुत बड़ा रोल'
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु का बहुत बड़ा रोल है। मैं मानता हूं, तमिलनाडु का सामर्थ्य जितना ज्यादा बढ़ेगा, भारत की ग्रोथ उतनी तेज होगी। बीते दशक में तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 की तुलना में तीन गुना ज्यादा पैसा केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों को  बिना कारण रोते रहने की आदत है, वो रोते रहते हैं। 

यहां पढ़ें- PM मोदी ने देश को सौंपा पहला वर्टिकल लिफ्ट 'पंबन' सी ब्रिज; रामनाथस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले रेल प्रोजेक्ट के लिए हर साल सिर्फ 900 करोड़ रुपये ही मिलते थे। इस वर्ष तमिलनाडु का रेल बजट 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है और भारत सरकार यहां के 77 रेलवे स्टेशन को मॉडर्न भी बना रही है। इसमें रामेश्वरम का रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

In Tamil Nadu PM Modi lays foundation stone dedicates to the nation projects worth over Rs 8300 crore.
PM Modi - फोटो : PTI

'दुनिया में भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया में भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है, लोग भारत को जानना चाहते हैं, भारत को समझना चाहते हैं। इसमें भारत के कल्चर का, हमारी सॉफ्ट पावर का भी बड़ा रोल है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा और भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। भारत सरकार के समर्पित प्रयासों से पिछले एक दशक में 3,700 से अधिक मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस लाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल ही 600 से अधिक मछुआरों को रिहा किया गया। हमारे कुछ मछुआरों को मृत्युदंड का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, हमने देश में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठाए।

In Tamil Nadu PM Modi lays foundation stone dedicates to the nation projects worth over Rs 8300 crore.
नया पंबन पुल - फोटो : ANI

'हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा हो रहा'
पीएम मोदी ने कहा कि आज रामनवमी है, रामेश्वरम की पवित्र भूमि है, तो मेरे लिए कुछ भावुक पल भी है। आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है।  सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के जिस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं, उसमें भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का परिश्रम है। तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियां मां भारती के जय जयकार के लिए खप गई हैं। मेरे लिए गर्व की बात है कि भाजपा के उस विचार ने, भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने आज हमें देश की सेवा का अवसर दिया है। आज देश के लोग भाजपा सरकारों का गुड गर्वनेंस देख रहे हैं, राष्ट्रहित में लिए जा रहे निर्णय देख रहे हैं और हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed