फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi Principal Secretary P K Mishra at World Reconstruction Conference says Need more focus on livelihood poverty and inequality

World Reconstruction Conference: पीएम के प्रधान सचिव बोले- आपदा पुनर्निर्माण में समुदायिक भागीदारी महत्वपूर्ण, जानें किन मुद्दों पर की बात

Mon, 23 May 2022 09:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 23 May 2022 09:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि हमें आपदा के बाद सामुदायिक स्तर पर रिकवरी की कोशिश करने की जरूरत है। इसके लिए हमें घरेलू स्तर पर रिकवरी से परे जाने की जरूरत है। कोविड-19 महामारी से रिकवरी के लिए हमारे दृष्टिकोण में एक नया आयाम जुड़ा है।

विज्ञापन
pm modi Principal Secretary P K Mishra at World Reconstruction Conference says Need more focus on livelihood poverty and inequality
पीके मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने सोमवार को इंडोनेशिया के बाली में आयोजित 5वें विश्व पुनर्निर्माण सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में वर्चुअली बोलते हुए लगभग दो दशक पहले हिंद महासागर में आई सुनामी और कई अन्य बड़ी आपदाओं के कहर को याद किया। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद ठीक होने की प्रथा ने एक लंबा सफर तय किया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने पांच मुख्य बिंदुओं को रेखांकित किया, जो आपदा के बाद के पुनर्निर्माण के अभ्यास को रेखांकित करती है। पीके मिश्रा ने कहा कि बेहतर इनपुट से पहले बेहतर निर्माण और बेहतर परिणामों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन

आपदा के बाद सामुदायिक स्तर पर रिकवरी की कोशिश करने की जरूरत
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि हमें आपदा के बाद सामुदायिक स्तर पर रिकवरी की कोशिश करने की जरूरत है। इसके लिए हमें घरेलू स्तर पर रिकवरी से परे जाने की जरूरत है। कोविड-19 महामारी से रिकवरी के लिए हमारे दृष्टिकोण में एक नया आयाम जुड़ा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर हमें आजीविका, गरीबी और असमानता पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यूएनडीपी, विश्व बैंक, आपदा जोखिम कम करने के लिए वैश्विक मंच और इंडोनेशिया सरकार द्वारा संयुक्त रूप से बाली में 5वें विश्व पुनर्निर्माण सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


भारत ने बनाई विशिष्ट विंडो
उन्होंने यह भी बताया कि भारत में पहली बार देश के आपदा जोखिम प्रबंधन वित्तपोषण आर्किटेक्चर में पुनर्निर्माण और आपदा से उबरने हेतु कार्यों के वित्तपोषण के लिए एक विशिष्ट विंडो बनाई है, जिसमें पांच वर्षों में 7.5 अरब डॉलर का निवेश किया गया है। मिश्रा ने कहा कि आपदा के बाद के पुनर्निर्माण और रिकवरी के लिए न केवल अल्पावधि पर बल्कि लंबी अवधि के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed