फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi pays tributes to pt jawahar lal Nehru on his death anniversary congress called maker of modern India

Pt. Nehru: पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने बताया- आधुनिक भारत का निर्माता

Tue, 27 May 2025 11:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 May 2025 11:47 AM IST
सार

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की कल्पना पंडित जवाहरलाल नेहरू के बिना नहीं की जा सकती। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लोकतंत्र में विश्वास रखते थे, जन-उत्तेजना में नहीं। 

विज्ञापन
PM Modi pays tributes to pt jawahar lal Nehru on his death anniversary congress called maker of modern India
पंडित नेहरू के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करतीं सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि'। पंडित नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता थे और उन्होंने अगस्त 1947 से लेकर मई 1964 तक भारत का नेतृत्व किया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बताया दूरदर्शी नेता
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने इस मौके पर भी केंद्र पर निशाना साधने का मौका नहीं चूका और कहा कि साल 2014 से पंडित नेहरू की विरासत को बदनाम करने, विकृत करने, नकारने, अपमानित करने और विरासत के ध्वस्त करने के 6डी प्रयास किए जा रहे हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें राहुल गांधी ने लिखा कि पंडित नेहरू ने ही अपनी दूरदर्शिता से आजाद भारत की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने लिखा कि सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र में पंडित नेहरू का अतुलनीय योगदान है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jaishankar: क्या भारत-PAK संघर्ष विराम के लिए अमेरिका को धन्यवाद देना चाहिए? जयशंकर के जवाब ने की बोलती बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने समाधि स्थल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में शांति वन स्थित पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जिन्होंने भारत को शून्य से शीर्ष पर पहुंचाया। वह आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के संरक्षक, उन्होंने भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक और औद्योगिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किया। उन्होंने लगातार अनेकता में एकता का संदेश दिया। वह हमारी प्रेरणा के स्त्रोत हैं।'



'आधुनिक भारत बनाने में पंडित नेहरू का सबसे बड़ा योगदान'
कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने एक पोस्ट में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि 'आज पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि है। आधुनिक भारत बनाने में उनका सबसे अहम योगदान है। वे उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जो एक ऐसे भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं जो अपनी समग्र विरासत के साथ एक खुला, उदार और धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र है। नेहरू के लिए, लोकतंत्र ही ऑक्सीजन था जो हमारे जीवन को अर्थ देता था, न कि जन-उत्तेजना। वे न केवल एक उत्कृष्ट सार्वजनिक व्यक्ति थे जिन्होंने इतिहास को पढ़ा, लिखा और निर्णायक रूप से आकार दिया, शायद इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वे एक अच्छे, सभ्य, बड़े दिल वाले, चिंतनशील और महान इंसान थे जिनमें किसी भी तरह की असुरक्षा नहीं थी। वे झांसे देने, शेखी बघारने और आडंबरों से दूर रहने वाले थे, जैसा कि हम 26 मई, 2014 से रोजाना देख रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- स्मृति : जीवन को कविता बनाना चाहिए, आज की सियासी जमात से पूछा जाए- यह कैसे होगा

प्रियंका गांधी ने भी पंडित नेहरू को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रियंका गांधी ने लिखा कि 'पंडित नेहरू ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था, जो विज्ञान और तकनीक के दम पर आगे बढ़े और आधुनिक दुनिया से प्रतिस्पर्धा करे। इसके लिए उन्होंने दर्जनों शिक्षण संस्थानों, वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों, तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक संस्थानों की नींव रखी, जो आज भारत की ताकत की रीढ़ और विकास के स्तंभ हैं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed