फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi paid tribute to Rajagopalachari on his birth anniversary remembered the sacrifices on Swahid Day

PM Modi: राजगोपालाचारी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि; स्वाहिद दिवस के मौके पर बलिदानों को किया याद

Tue, 10 Dec 2024 05:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 10 Dec 2024 05:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वाहिद दिवस के मौके पर कहा कि यह दिन उन लोगों के साहस और बलिदान को याद करने का दिन है जिन्होंने  खुद को असम आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
PM Modi paid tribute to Rajagopalachari on his birth anniversary remembered the sacrifices on Swahid Day
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्र सेनानी सी राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और भारत को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए रामगोपालाचारी को हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि राजगोपालाचारी एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ राजनेता, वकील और देश के एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल भी थे। हालांकि, गवर्नर जनरल का पद आजादी के बाद समाप्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन


राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "सी. राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर स्मरण। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके  योगदान और भारत को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने शासन, साहित्य और सामाजिक सशक्तिकरण पर गहरा प्रभाव छोड़ा। उनके सिद्धांत हमें यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हैं कि प्रत्येक भारतीय सम्मान से जीवन जिए।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वाहिद दिवस के मौके पर कहा कि यह दिन उन लोगों के साहस और बलिदान को याद करने का दिन है जिन्होंने  खुद को असम आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया। असम आंदोलन राज्य में अवैध अप्रवासियों के निर्वासन क मांग करने वाला एक स्वदेशी आंदोलन था। इस आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 10 दिसंबर को स्वाहिद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "स्वाहिद दिवस उन लोगों को याद करने का दिन जिन्होंने खुद को असम आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया था।"

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed