फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi on Khalistan issue Britain should act against Khalistani extremists talk with Keir Starmer hindi news

PM Modi on Khalistan: 'ब्रिटेन खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करे'; कीर स्टार्मर से बोले पीएम मोदी

Thu, 09 Oct 2025 06:31 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 09 Oct 2025 06:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से कहा कि लोकतांत्रिक समाजों में कट्टरपंथ के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह भी किया। पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच दोनों देशों के औद्योगिक संबंधों के साथ-साथ द्विपक्षीय रिश्ते के तमाम पहलुओं पर भी बात हुई।

विज्ञापन
PM Modi on Khalistan issue Britain should act against Khalistani extremists talk with Keir Starmer hindi news
पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच अहम मुद्दों पर हुई बातचीत - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से आज पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने स्टार्मर के साथ खालिस्तान के मुद्दे पर भी बात की। प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर की बातचीत के संबंध में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच खालिस्तान के मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हुई। मिस्री ने बताया कि स्टार्मर की भारत यात्रा दोनों देशों के नागरिकों के बीच साझेदारी दिखाती है।
विज्ञापन


समाज से मिली आजादी के दुरुपयोग की छूट नहीं मिलनी चाहिए
उन्होंने कहा, दोनों देश अपने नागरिकों के हितों को देखते हुए कई मोर्चों पर काम कर रहे हैं। मिस्री ने कहा, स्टार्मर के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि कट्टरपंथ और हिंसक उग्रवाद के लिए लोकतांत्रिक समाजों में कोई जगह नहीं है। उन्हें समाज से मिली आजादी का दुरुपयोग करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। पीएम मोदी ने स्टार्मर से कहा कि दोनों देशों के पास मौजूद कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar SIR: बिहार वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, BSLSA को निर्देश- मतदाताओं की मदद करें
विज्ञापन
विज्ञापन


India-UK FTA से 'विकसत भारत दृष्टिकोण' को भी समर्थन मिलेगा

मिस्री ने स्टार्मर की यात्रा की अहमियत  बताते हुए कहा, दोनों देशों के बीच एफटीए  के बाद युवाओं के लिए रोजगार के ढेरों अवसर पैदा होंगे। इससे विकसत भारत के दृष्टिकोण को भी समर्थन मिलेगा। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच कट्टरपंथ के मुद्दे पर चर्चा की वजह विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को माना जा रहा है। बता दें कि जयशंकर की लंदन यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चैथम हाउस में आयोजित कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया था।

ये भी पढ़ें- India-UK CEO Forum: PM बोले- FTA से MSME को मिलेगा बढ़ावा, भारत में कैंपस खोलेंगे ब्रिटेन के नौ विश्वविद्यालय

मुक्त व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा लाभ
पीएम मोदी ने इसके अलावा इंडिया यूके सीईओ फोरम में भी देश का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारत में एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि दोनों देशों के बीच शिक्षा को लेकर भी बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत ब्रिटेन के नौ विश्वविद्यालय अब भारत में अपने कैंपस खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed