फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Northeast Visit Amid China Tension inaugurate foundation stone various initiatives over Rs 4350 crores

Tripura: पीएम मोदी बोले- डबल इंजन सरकार सिर्फ फिजिकल-डिजिटल ही नहीं, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल दे रही

Sun, 18 Dec 2022 08:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज त्रिपुरा को अपना पहला डेंटल कॉलेज मिला है। इससे त्रिपुरा के युवाओं को यहीं पर डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा। आज त्रिपुरा के 2 लाख से अधिक गरीब परिवार अपने नए पक्के घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi Northeast Visit Amid China Tension inaugurate foundation stone various initiatives over Rs 4350 crores
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में रोड शो किया।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के लिए 'गृह प्रवेश' कार्यक्रम शुरू किया। 3400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इन घरों में 2 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 

इस दौरान PM नरेंद्र मोदी नें कहा कि  मैं त्रिपुरा के लोगों का अभिनंदन करता हूं कि आप सबके प्रयास से यहां स्वच्छता से जुड़ा बहुत बड़ा अभियान आपने चलाया है। बीते 5 वर्षों में आपने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया है। इसी का परिणाम है कि इस बार त्रिपुरा छोटे राज्यों में देश का सबसे स्वच्छ राज्य बनकर उभरा है।


उन्होंने कहा कि आज त्रिपुरा को अपना पहला डेंटल कॉलेज मिला है। इससे त्रिपुरा के युवाओं को यहीं पर डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा। आज त्रिपुरा के 2 लाख से अधिक गरीब परिवार अपने नए पक्के घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने से पहले तक सिर्फ 2 बार त्रिपुरा की नॉर्थ ईस्ट की चर्चा होती थी। एक जब चुनाव होते थे और दूसरा जब हिंसा की घटना होती थी। आज त्रिपुरा की चर्चा इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए होती है। डबल इंजन सरकार सिर्फ फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही नहीं बल्कि सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा के जरिए अब नॉर्थ ईस्ट इंटरनेशनल ट्रेड का भी एक गेटवे बन रहा है। अगरतला अखौरा रेलवे लाइन से व्यापार का नया रास्ता खुलेगा। इसी तरह भारत, थाइलैंड, म्यामांर हाइवे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नॉर्थ ईस्ट दूसरे देशों के साथ संबंधों का द्वार भी बन रहा है।


उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व में 7000 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जबकि अकेले त्रिपुरा में 1,000 से अधिक आ रहे हैं। ये केंद्र मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित हजारों रोगियों की जांच करने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार ने सबसे पहले आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, अलग बजट की व्यवस्था की। जबसे आपने दिल्ली में हमें अवसर दिया है, तबसे जनजातीय समुदाय से जुड़े हर मुद्दे को हमने प्राथमिकता दी है। आज डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि त्रिपुरा के छोटे किसानों, छोटे उद्यमियों और सबको बेहतर अवसर मिले। यहां का लोकल कैसे ग्लोबल बने इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed