फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shashi-tharoor-reaction-on-rahul-gandhi-high-tea-meeting-india-bloc-protest-sachin-pilot

राहुल गांधी की चाय पर बैठक: थरूर बोले- संदेश महत्वपूर्ण, लगातार प्रयास जरूरी; एसआईआर पर विपक्ष ने उठाए सवाल

Tue, 13 Oct 2026 08:29 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 13 Oct 2026 08:29 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी के आवास पर होने वाली चाय बैठक के संदेश को महत्वपूर्ण बताते हुए लगातार प्रयास जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। बैठक में इंडिया ब्लॉक के नेता पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
shashi-tharoor-reaction-on-rahul-gandhi-high-tea-meeting-india-bloc-protest-sachin-pilot
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे इंडिया गठबंधन की लड़ाई लंबी चलेगी। थरूर ने कहा, "जब संसद का सत्र शुरू होगा, तो मुझे लगता है कि अगर वही मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर बने रहते हैं, तो उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की जाएगी। यह लंबी लड़ाई होगी। यह एक लंबी लड़ाई है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जब भी कोई प्रदर्शन होता है, तो अधिकारियों को उस पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें यह सुनना चाहिए कि जनता क्या चाहती है और उसके मन में क्या चल रहा है।" थरूर की यह टिप्पणी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित हाई-टी बैठक के बाद आई।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद पर लगे छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर क्या बोले थरूर?
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से इनर मणिपुर के कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में हटाए जाने के सवाल पर थरूर ने कहा, "मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जेएनयू शिक्षक संघ इस कार्रवाई से काफी नाराज है। उसका कहना है कि इस व्यक्ति के खिलाफ की गई कार्रवाई अन्यायपूर्ण थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "चूंकि यह अन्याय का मामला होने का आरोप लगाया जा रहा है, इसलिए पहले हमें सभी तथ्यों की जानकारी लेनी चाहिए। केवल इसलिए कि वह कांग्रेस सांसद हैं, जेएनयू के कुछ लोग उन्हें पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। यही आरोप लगाया जा रहा है, इसलिए हमें पूरे मामले को समझना चाहिए।"

थरूर ने कहा, "महिलाओं से जुड़े मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस पार्टी में कोई भी नहीं चाहता कि किसी महिला को असंतोष या परेशानी हो। लेकिन आप स्थिति से परिचित हैं। इसमें एक राजनीतिक पहलू भी शामिल है। किसी प्रोफेसर को केवल इसलिए उसके पद से हटाना सही नहीं है, क्योंकि वह कांग्रेस सांसद हैं।"

शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना 
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में विपक्ष की लगातार चुनावी हार का जिक्र किया। गृह मंत्री ने कहा कि हालिया चुनाव परिणामों में तीन नगरपालिकाओं और नगर निगमों की कुल 104 सीटों में से 90 सीटों पर भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात के लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाती है।


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने गुजरात की चुनावी राजनीति में कांग्रेस की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया। शाह ने कहा, "मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं और विशेष रूप से राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 41 वर्षों में एक भी चुनाव नहीं जीता है। उसने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था। उसके बाद से गुजरात में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed