फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi nominates 10 people, to help strengthen the fight against obesity and spread awareness

Fight Against Obesity: पीएम मोदी ने मोटापे के खिलाफ शुरू किया अभियान, इन 10 हस्तियों को नामित कर की ये अपील

Mon, 24 Feb 2025 09:30 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 09:30 AM IST
सार

Fight Against Obesity: प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन पहले मन की बात कार्यक्रम में मोटापे को लेकर बातचीत की थी। वहीं इस कड़ी में पीएम मोदी ने आज मोटापे को लेकर एक अभियान की शुरुआत की है। जिसमें पीएम मोदी ने देश की 10 हस्तियों को नामित किया है।

विज्ञापन
PM Modi nominates 10 people, to help strengthen the fight against obesity and spread awareness
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा समेत कुल 10 लोगों को नामित किया है। इसमें तमाम क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने नामित 10 लोगों से की ये अपील
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'जैसा कि कल की मन की बात में बताया गया था, मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निम्नलिखित लोगों को नामांकित करना चाहता हूं। मैं उनसे यह भी अनुरोध करता हूँ कि वे सभी 10 लोगों को नामांकित करें ताकि हमारा आंदोलन और बड़ा हो!'
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किसे-किसे किया नामित?
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, आजमगढ़ से पूर्व भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', एथलीट मनु भाकर, एथलीट मीराबाई चानू, मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, हिंदी और तमिल फिल्मों के अभिनेता आर. माधवन, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल और इंफोसिस की संस्थापक और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति इसमें शामिल हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed