{"_id":"6a28e9cb4fa838e5e10e58a5","slug":"pm-modi-new-record-congress-opposition-leaders-reactions-inflation-petrol-diesel-price-hikes-indian-economy-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: PM मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: PM मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी
Wed, 10 Jun 2026 10:06 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:06 AM IST
सार
Congress And Opposition Leaders Reaction: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर महंगाई को लेकर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस और जरूरी सामान की कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की हालत खराब कर दी है। वहीं कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर ने नरेंद्र मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को गलत बताया और कहा कि इतिहास काम से याद रखता है, कार्यकाल की लंबाई से नहीं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि बाकी के कांग्रेस नेताओं ने क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार “अमृतकाल” और विकास के दावे कर रही है, लेकिन जमीन पर आम आदमी महंगाई से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल, गैस और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार विज्ञापनों में अर्थव्यवस्था चमका रही है, जबकि जनता महंगाई की मार झेल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भले ही स्वघोषित और संदिग्ध उपलब्धि हासिल कर ली हो, लेकिन वह देश की गर्दन पर चक्की का पाट बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दौर में लोकतंत्र, संस्थाओं और सामाजिक न्याय को कमजोर किया गया है। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने महंगाई को लेकर क्या कहा?
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ महीनों में जरूरी सामान की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि अरहर दाल 110 रुपये से बढ़कर 165 रुपये किलो तक पहुंच गई है। सरसों तेल 200 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। चावल और आटे की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है। सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल 105 रुपये लीटर और घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये तक पहुंच गया है। उनका आरोप है कि इससे आम परिवार का मासिक बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए?
सुरजेवाला ने कहा कि डबल इंजन सरकार की वजह से जनता पर डबल मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया और इसका असर हर चीज की कीमत पर पड़ा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पहले जिस पैसे में पूरे महीने का राशन आ जाता था, अब उसी रकम में कम सामान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद बता रही हैं कि अब उन्हें दाल, तेल और चीनी जैसी चीजें कम मात्रा में खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
नेहरू-मोदी की तुलना पर कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस विधायक और प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी प्रधानमंत्री का मूल्यांकन उसके कार्यकाल की लंबाई से नहीं, बल्कि देश के लिए किए गए काम से होना चाहिए। राठौर ने कहा कि नेहरू ने आजाद भारत की नींव रखी, पंचवर्षीय योजनाएं शुरू कीं और बड़े शिक्षण संस्थान बनाए। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास सरकारों को उनके लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और जनता के हित में किए गए कामों के आधार पर याद रखता है।जयराम रमेश बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं पीएम मोदी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भले ही स्वघोषित और संदिग्ध उपलब्धि हासिल कर ली हो, लेकिन वह देश की गर्दन पर चक्की का पाट बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दौर में लोकतंत्र, संस्थाओं और सामाजिक न्याय को कमजोर किया गया है। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए।
- जयराम रमेश ने नेहरू के कार्यकाल को लेकर क्या कहा?
- लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए?
- शिक्षा और आरक्षण को लेकर क्या सवाल उठाए गए?
- 2024 जनादेश को लेकर कांग्रेस ने क्या कहा?