{"_id":"63bad5968b3d04260e55adb7","slug":"pm-modi-never-held-single-press-conference-in-nine-years-says-brs-mlc-kavitha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: BRS एमएलसी कविता ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं- नौ साल में नहीं की कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: BRS एमएलसी कविता ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं- नौ साल में नहीं की कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस
Sun, 08 Jan 2023 08:09 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:09 PM IST
सार
एमएलसी कविता ने कहा, एक नेता को पारदर्शी और जिम्मेदार होना चाहिए। प्रधानमंत्री को प्रेस मीट के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। एमएलसी ने आगे पत्रकारों से कहा, हम आपके साथ हैं, चलिए उनसे सवाल करते हैं और देखते हैं।
विज्ञापन
BRS MLC K Kavitha
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के. कविता ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछले नौ वर्षों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित न करने के लिए हमला बोला। यह बात उन्होंने पटनाचेरू में तेलंगाना श्रमजीवी पत्रकार संघ के दूसरे सम्मेलन में कही।
विज्ञापन
एमएलसी कविता ने कहा, हमारा दुर्भाग्य है कि पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री ने एक बार भी खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। जहां तक मैं जानती हूं किसी पत्रकार ने उनसे कोई सवाल नहीं किया। वह (प्रधानमंत्री) कुछ चुनिंदा लोगों को इंटरव्यू देते हैं। हालांकि, यहां (तेलंगाना में) हमारे मुख्यमंत्री 300 से 500 पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हैं।
विज्ञापन
कविता ने कहा, एक नेता को पारदर्शी और जिम्मेदार होना चाहिए। प्रधानमंत्री को प्रेस मीट के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। एमएलसी ने आगे पत्रकारों से कहा, हम आपके साथ हैं, चलिए उनसे सवाल करते हैं और देखते हैं। निजामाबाद की पूर्व सांसद ने आगे दावा किया कि स्थिति यह हो गई है कि जब हम नेता सवाल पूछते हैं तो उसे राजनीतिक करार दिया जाता है। लेकिन जब आप (पत्रकार) सवाल पूछते हैं, तो वह तटस्थ होता है और वह जनता का होता है।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी से तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे उपायों के अनुरूप पत्रकारों के कल्याण के लिए धन देने की मांग की। उन्होंने आगे कहा, तेलंगाना सरकार पत्रकारों के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य के पत्रकारों के कल्याण के लिए सौ करोड़ की धनराशि दी थी, लेकिन केंद्र ने कभी पत्रकारों की चिंता तक नहीं की।
सम्मेलन में तेलंगाना के मंत्री वी श्रीनिवास गौड, विधायक क्रांति किरण, मीडिया अकादमी के अध्यक्ष अल्लम नारायण और विभिन्न राज्यों के कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।