फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi launched railway projects worth Rs 8,200 crore and flagged off the state's first Vande Bharat Express

Odisha: पीएम मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, कहा- जब यह ट्रेन गुजरती है तो देश की प्रगति…

Thu, 18 May 2023 03:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 03:33 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे का कारण हर राज्य की भागीदारी है। देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
PM Modi launched railway projects worth Rs 8,200 crore and flagged off the state's first Vande Bharat Express
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को 'वंदे भारत ट्रेन' का उपहार दिया है। पीएम मोदी ने वर्चुअली ओडिशा के पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम ने 8200 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'वंदे भारत ट्रेन' आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही है. 

विज्ञापन

ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में पीएम मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे, जबकि ओडिशा के गवर्नर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शरकत हुए।

विज्ञापन

वंदे भारत गुजरती है तो...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय, दोनों का प्रतीक बन रही है। आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसर स्थान पर यात्रा करते हुए गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस साल अपनी आजादी का अमृत काल मना रहा है। भारत की एकता को और मजबूत करने का यह सही समय है, जितनी अधिक एकता होगी, भारत की सामूहिक क्षमता उतनी ही अधिक बढ़ेगी। इस अमृतकाल में वंदे भारत ट्रेनें विकास का इंजन भी बन रही हैं और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को भी आगे बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास में हर राज्य की भागीदारी

वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे का कारण हर राज्य की भागीदारी है। देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है।

देश में 17 वंदे भारत ट्रेन

उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन, भारत ने अपने बलबूते ही बनाई है। वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पुरी के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में 17 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ये कनेक्टिविटी और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारी वंदे भारत ट्रेनें भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं।

8,200 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन

वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी आज 8,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। हमारा उद्देश्य ओडिशा के पूरे रेलवे नेटवर्क को विश्व स्तरीय बनाना है। केंद्र सरकार ने ओडिशा में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 10000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 

यह है खासियत

ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 कोच वाली होगी और पुरी से हावड़ा की दूरी 6.30 घंटे में पूरी करेगी। यह ट्रेन पुरी से खुलने के बाद खड़गपुर, भद्रक, बालासोर, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा में टर्मिनेट होगी। पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह सुबह 6.10 बजे हावड़ा से निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1.50 बजे पुरी से चलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed