{"_id":"5f948ab70acef47c16235fa4","slug":"pm-modi-inaugurates-three-projects-including-kisan-suryodaya-yojana-in-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि क्षेत्र की मजबूती पर जोर, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास बढ़ाने होंगे: मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कृषि क्षेत्र की मजबूती पर जोर, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास बढ़ाने होंगे: मोदी
Sun, 25 Oct 2020 01:42 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Twitter@narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार का जोर देश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर है। बीते छह सालों में सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। किसान कहीं भी अपनी फसल बेचने की आजादी देने से दस हजार एफपीओ का निर्माण करना हो या मृदा स्वास्थ्य कार्ड देना हो।
विज्ञापन
अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजनाएं पूरा करना हो या फिर इस तरह की अन्य पहल। इन सभी का उद्देश्य भारत के कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है। हम सभी को मिलकर किसानों की आय को दोगुना करने के प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
पीएम ने शनिवार को वीडियो लिंक के जरिए गुजरात में किसान सूर्योदय योजना समेत तीन अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि किसान सूर्योदय योजना के तहत 70.5 लाख किसान परिवारों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने के लिए सोलर पंप लगाने में मदद की जा रही है।
विज्ञापन
इससे उनकी अतिरिक्त आय भी होगी। उन्हें दिन में भी बिजली मिल पाएगी। किसानों को पानी बचाकर पर ‘ड्रॉप, मोर क्रॉप’ यानी प्रत्येक बूंद, ज्यादा फसल का मंत्र अपनाना चाहिए। जब किसानों को दिन में बिजली मिलेगी तो उन्हें अधिक पानी बचाने पर जोर देना चाहिए।
आज भारत सौर ऊर्जा का उत्पादन करने और इस्तेमाल करने में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है। बीते छह सालों में सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और लगातार आगे बढ़ रहा है। किसान सूर्योदय योजना के तहत किसानों को सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक बिजली मिल सकेगी।
इसके अलावा उन्होंने अहमदाबाद के यू एन मेहता हृदयरोग विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बाल हृदय रोग अस्पताल का भी उद्घाटन किया।
गिरनार रोपवे से पैदा होंगे रोजगार के अवसर
मोदी ने जूनागढ़ शहर के निकट गिरनार पर्वत में 2.3 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना का भी उद्घाटन किया। इसे एशिया का सबसे लंबा मंदिर रोपवे बताया जा रहा है। पीएम ने कहा, अगर विपक्षी दलों ने गिरनार रोपवे की राह में रोड़े न अटकाए होते तो इसका काम वर्षों तक न रुका रहता।
एक देशवासी के तौर पर हमें ऐसी जन महत्व की परियोजनाएं लंबे समय तक रुके रहने से देश के लोगों को होने वाले नुकसान के बारे में सोचना चाहिए। गिरनार पर्वत पर मां अंबा हैं। गोरखनाथ पहाड़ी, गुरु दत्तात्रेय पहाड़ी और जैन मंदिर भी यहां है। जो भी सीढ़ियां चढ़कर यहां पहुंचता है उसे अद्भुत शक्ति व शांति का अहसास होता है। अब रोपवे बनने से हर किसी को इन पहाड़ों को देखने का अवसर मिलेगा। लोगों को सुविधा के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।