फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi inaugurated the World Telecommunication Standardization Assembly at Bharat Mandapam

विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा: PM मोदी बोले- दुनिया के सबसे हैपनिंग देशों में भारत, 6G पर भी तेजी से काम कर रहे

Tue, 15 Oct 2024 12:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

पीएम मोदी ने आज भारत मंडपम में विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का ये आयोजन मानकों और सुविधाओं को एक ही मंच पर ले आया है। आज भारत गुणवत्ता सेवा पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहा है।

विज्ञापन
PM modi inaugurated the World Telecommunication Standardization Assembly at Bharat Mandapam
पीएम ने विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा का किया उद्घाटन - फोटो : X / AirNewsHindi / BJP4India

विस्तार

विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा का उद्घाटन पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को भी संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने मानकों पर भी विशेष बल दे रहे हैं। ऐसे में विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा का अनुभव भारत को एक नई ऊर्जा देने वाला होगा।
विज्ञापन

 


भारत दुनिया को जोड़ने में जुटा है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया को संघर्षों से बाहर निकालकर कनेक्ट करने में ही जुटा है। प्राचीन सिल्क रुट से लेकर आज के टेक्नोलॉजी रुट तक भारत का हमेशा एक ही मिशन रहा है - दुनिया को कनेक्ट करना और प्रगति के नए रास्ते खोलना। ऐसे में विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा और इंडिया मोबाइल कांग्रेस की ये साझेदारी भी एक प्रेरक और शानदार संदेश है। पीएम ने कहा आज भारत टेलीकॉम और उससे जुड़े तकनीक के मामले में दुनिया के सबसे हैपनिंग देशों में से एक है।
 

 

6G पर भी तेजी से काम कर रहे- पीएम
वहीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोलते हुए पीएम ने कहा कि भारत ने डिजिटल कनेक्टिविटी को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रभावी साधन बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत का डिजिटल विजन चार स्तंभों पर काम करता है - सस्ते उपकरण, सभी कोनों तक कनेक्टिविटी, किफायती डेटा और डिजिटल-फर्स्ट। भारत ने पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 8 गुना अधिक ऑप्टिक फाइबर बिछाया है। पीएम मोदी ने कहा, तेजी से रोलआउट के बाद, भारत 6जी पर काम करते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी टेलीकॉम बाजार बन गया है। भारत डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के सफल निर्माण में अपने अनुभव को बाकी दुनिया के साथ साझा करेगा।
 

'वैश्विक मानकों और गुणवत्ता सेवा पर ध्यान केंद्रित'
पीएम मोदी ने कहा विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा और इंडिया मोबाइल कांग्रेस का एक साथ होना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम वैश्विक मानकों और गुणवत्ता सेवा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी में भारत की मोबाइल और टेलीकॉम यात्रा पूरे विश्व के लिए अध्यन का विषय है। दुनिया में मोबाइल और टेलीकॉम को एक सुविधा के रूप में देखा गया, लेकिन भारत का मॉडल कुछ अलग रहा है। भारत में हमने टेलीकॉम को सिर्फ कनेक्टिविटी का नहीं, बल्कि इक्विटी और अवसर का माध्यम बनाया। ये माध्यम आज गांव और शहर, अमीर और गरीब के बीच की दूरी को मिटाने में मदद कर रहा है।
 

'भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म ने लाखों नए अवसर पैदा किए'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत ने डिजिटल टेक्नोलॉजी को प्रजातंत्रीय किया है। भारत ने डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाएं और इन प्लेटफॉर्म पर हुए इनोवेशन ने लाखों नए अवसर पैदा किए। जन धन, आधार और मोबाइल की जेएएम ट्रिनिटी कितने ही नए नवाचार का आधार बनी है। यूपीआई ने कितनी ही नई कंपनियों को नए मौके दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed