फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Gujrat on 11 and 12 march, will address the rally and take part in khel mahakhumbh

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: 11-12 मार्च को खेल महाकुंभ में लेंगे हिस्सा, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Sat, 05 Mar 2022 05:51 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,अहमदाबाद Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 05 Mar 2022 05:51 PM IST
सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम गांव, तालुका और जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
PM Modi in Gujrat on 11 and 12 march, will address the rally and take part in khel mahakhumbh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : स्क्रीनग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम गांव, तालुका और जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीएम के दौरे की जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि 11 मार्च को जीएमडीसी ग्राउंड में सामूहिक रैली का आयोजन होगा। रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन


खेल महाकुंभ में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री 12 मार्च को गुजरात खेल प्राधिकरण द्वारा सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में भाग लेंगे। इस मेगा खेल आयोजन में गांव, तालुका और जिला स्तर के युवा हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गांधीनगर जिले के लवाडा गांव में राष्ट्रीय लरक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा में विश्षज्ञता प्राप्त है। 28 सितंबर 2020 में केद्रीय गृह मंत्रायल ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed