फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM MODI government sets up dedicated desk to look after ayodhya issue

अयोध्या : राम मंदिर की दिशा में सरकार ने बढ़ाया कदम, विशेष डेस्क का किया गठन

Thu, 02 Jan 2020 07:07 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 02 Jan 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
PM MODI government sets up dedicated desk to look after ayodhya issue

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने अयोध्या से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक विशेष डेस्क का गठन कर दिया है। अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम शीर्ष अदालत के फैसले से जुड़े सभी मामलों को देखेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आधिकारिक आदेश में कहा है कि कोर्ट के फैसले पर अमल का काम तीन अधिकारी देखेंगे।

विज्ञापन


सरकार के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर के अपने ऐतिहासिक फैसले में अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद का निपटारा करते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ कर दिया था। अदालत ने मुस्लिम पक्ष उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने और मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाने का भी आदेश दिया था।
विज्ञापन


इस बीच यह भी खबर है कि यूपी सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अयोध्या में तीन प्लॉट का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें से एक प्लॉट सुन्नी वक्फ बोर्ड को सौंपा जा सकता है। अब ये सभी मामले ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता वाली नई डेस्क देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिलचस्प है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से जुड़े विभाग की अगुआई भी कुमार ही कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के सरकार के फैसले में कुमार की प्रमुख भूमिका थी। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय में 1990 से 2000 तक अयोध्या से जुड़ी समर्पित डेस्क थी, लेकिन लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट सौंपी जाने के बाद उसे बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed