{"_id":"56ef64e34f1c1b3341f1541f","slug":"pm-modi-god-s-gift-for-india-messiah-of-poor-venkaiah-naidu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर की देन और गरीबों के मसीहा हैं मोदी: वेंकैया नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईश्वर की देन और गरीबों के मसीहा हैं मोदी: वेंकैया नायडू
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
वेंकैया ने मोदी को बता दिया भगवान का वरदान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान की देन हैं। नायडू ने कहा कि मोदी गरीबों के मसीहा हैं। उन्हें विरासत में हर क्षेत्र में चुनौतियां मिलीं, जिन्हें वह दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पेश करते हुए वेंकैया ने कहा कि मोदी को दुनिया के सबसे बडे़ लोकतंत्र के नेता के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी वजह से भारत को हर जगह पहचाना जा रहा है और सम्मान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह से वेंकैया के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने वेंकैया जी को ऐसा कहते नहीं सुना।
दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं मोदी
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
इस दौरान जब उनसे जेएनयू विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'भारतीय संविधान अभिव्यक्ति की आजादी और किसी मुद्दे पर विरोध करने की अनुमति देती है लेकिन देश के विनाश की अनुमति नहीं देती।'
नायडु ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को मजबूत और ताकतवर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता एक नए स्तर तक पहुंच गई है।
पूरे विश्व में अगर मोदी के लोकप्रियता की बात करें तो 2015 में वह टाइम मैगजीन में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे थे और साल 2016 में शीर्ष 30 में मोदी का नाम था। इतना ही नहीं मोदी के ट्विटर पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं और उनके फेसबुक पेज पर 32 लाख से ज्यादा लाइक।