Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Flood Assessment states suffering from Rain waterlogging floods prime minister to take stock sources

PM Modi Flood Assessment: बारिश-बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे राज्यों का दौरा करेंगे पीएम, नुकसान का लेंगे जायजा

Sat, 06 Sep 2025 01:28 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 06 Sep 2025 01:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी बारिश और बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे राज्यों का दौरा कर स्थिति का आकलन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के दौरे का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। बता दें कि बीते एक सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था।

विज्ञापन
PM Modi Flood Assessment states suffering from  Rain waterlogging floods prime minister to take stock sources
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी

विस्तार

देशभर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित राज्यों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बारिश और बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर पीएम मोदी स्थिति की समीक्षा करेंगे। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर भारतीय राज्यों, विशेषकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बड़ी जन-धन की हानि हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी भूस्खलन और अतिवृष्टि से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी बहुत जल्द इन राज्यों के प्रभावित इलाकों  का दौरा कर सकते हैं। फिलहाल उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने पंजाब के सीएम से बात कर जानकारी ली
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में जापान और चीन दौरे से लौटने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की थी। केंद्र सरकार लगातार प्रभावित राज्यों को राहत और बचाव कार्यों में सहयोग दे रही है। गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। तीन लोग अभी लापता हैं। मृतकों में अमृतसर (5), बरनाला (5), बठिंडा (4), फाजिल्का (1), फिरोजपुर (1), गुरदासपुर (2), होशियारपुर (7), मानसा (3), पठानकोट (6), पटियाला (1), रूपनगर (1), संगरूर (1), एसएएस नगर (2) और लुधियाना (4) शामिल हैं।

विज्ञापन


बारिश और बाढ़ की समीक्षा
बाढ़ से संघर्ष कर रहे इलाकों में फंसे आम लोगों की सेहत को देखते हुए एम्स दिल्ली ने डॉक्टरों और नर्सों की एक विशेष टीम प्रभावित इलाकों में भेजी है। जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सीय और मानवीय सहायता पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने 1 सितंबर को जम्मू का दौरा कर बारिश, बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। उन्होंने मांजु चक गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और तवी ब्रिज, शिव मंदिर व क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया। इसके बाद शाह ने उच्च स्तरीय बैठक कर बारिश और बाढ़ के ताजा हालात की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed