फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi described alliance with Shiv Sena in Maharashtra as a time tested friendship

Politics: 'शिवसेना के साथ गठबंधन समय की कसौटी पर खरी उतरी दोस्ती', सांसदों से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी

Tue, 02 Jul 2024 06:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 06:53 AM IST
सार

शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नवनिर्वाचित सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। सांसदों ने पीएम मोदी से महाराष्ट्र में विकास कार्यों पर चर्चा की।

विज्ञापन
PM Modi described alliance with Shiv Sena in Maharashtra as a time tested friendship
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिवसेना और एनसीपी के नवनिर्वाचित सांसद - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन को समय की कसौटी पर खरी उतरी दोस्ती बताया। उन्होंने कहा कि यह एक समय परीक्षित दोस्ती है, जो सामान्य आदर्शों और भारत के विकास के लिए एक साझा दृष्टिकोण से बंधी हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के प्रयासों की भी तारीफ की। 

विज्ञापन


बता दें कि शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नवनिर्वाचित सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। सांसदों ने पीएम मोदी से महाराष्ट्र में विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को विट्ठल रखुमाई की एक प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम शिंदे की तारीफ की
बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, शिवसेना सांसदों के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमारा कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है। यह एक समय-परीक्षित दोस्ती है, जो सामान्य आदर्शों और भारत के विकास के लिए एक साझा दृष्टिकोण से बंधी हुई है। यह सराहनीय है कि कैसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की प्रगति और महान बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सितंबर-अक्तूबर में होने हैं विधानसभा चुनाव
बता दें कि महाराष्ट्र में सितंबर-अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी ने गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।


बैठक के दौरान ये सांसद रहे मौजूद
बैठक के दौरान एनसीपी के लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, श्रीरंग अप्पा बार्ने, धैर्यशील माने, नरेश म्हस्के, रवींद्र वायकर, संदीपनराव भुमारे, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव और राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवड़ा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed