फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi congratulates Assoumani on re-election as president of Comoros

Comoros: अजाली असौमनी फिर चुने गए कोमोरोस के राष्ट्रपति; पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
सार

अजाली असौमनी अफ्रीकी संघ के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। कोमोरोस हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी छोर पर उत्तरी मैडागास्कर और उत्तर-पूर्व मोज़ाम्बिक के बीच स्थित एक द्वीपीय देश है।

विज्ञापन
PM Modi congratulates Assoumani on re-election as president of Comoros
अजाली असौमानी को बधाई देते पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

अजाली असौमनी को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी संघ के देश कोमोरोस का राष्ट्रपति चुन लिया गया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। साथ ही लिखा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'कोमोरोस के राष्ट्रपति के रूप में आपके दोबारा चुने जाने पर अजाली असौमानी को हार्दिक बधाई। हम भारत-कोमोरोस साझेदारी, भारत-अफ्रीका साझेदारी और 'विजन सागर' को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मैं इसके लिए तत्पर हूं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि अजाली असौमनी अफ्रीकी संघ के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। कोमोरोस हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी छोर पर उत्तरी मैडागास्कर और उत्तर-पूर्व मोज़ाम्बिक के बीच स्थित एक द्वीपीय देश है। यह अफ्रीका महाद्वीप में क्षेत्रफल की दृष्टि तीसरा सबसे छोटा और जनसंख्या की दृष्टि से छठा सबसे छोटा देश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed