फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi, BJP use govt machinery for poll campaigns, claims Raut; demands case against them

Maharashtra: राउत का दावा- चुनाव के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे PM और BJP; मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sat, 05 Oct 2024 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Oct 2024 08:30 PM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अपने चुनावी अभियानों के लिए विमान जैसी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
PM Modi, BJP use govt machinery for poll campaigns, claims Raut; demands case against them
संजय राउत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अपने चुनावी अभियानों के लिए विमान जैसी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा का केवल एक वर्ग ही मोदी को प्रधानमंत्री मानता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन से जुड़ी 23,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मोदी नांदेड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर से वाशिम गए। राउत ने आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय देशमुख को इन परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि केवल भाजपा के एक वर्ग के प्रधानमंत्री हैं। उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगी और पार्टी के नेता उन्हें प्रधानमंत्री नहीं मानते। 

इसके अलावा, शिवसेना (यूबीटी) नेता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर मतदाता जिहाद का झूठा प्रचार करने का भी आरोप लगाया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि पिछले लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की 48 सीट पर मतदाता जिहाद देखा गया, जहां महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने 30 सीट पर जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed