फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi attended thirty one bilateral meetings informal interactions with world leaders news in hindi

PM Modi: तीन देश-पांच दिन, पीएम मोदी ने की 31 द्विपक्षीय बैठक; यूके-चिली समेत पांच नेताओं से पहली बार मिले

Fri, 22 Nov 2024 04:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Nov 2024 04:49 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि गुयाना में पीएम ने गुयाना, डोमिनिका, बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, बारबाडोस, एंटीगुआ और बारबुडा, ग्रेनेडा और सेंट लूसिया के नेताओं के साथ मुलाकात और बैठक की।

विज्ञापन
PM Modi attended thirty one bilateral meetings informal interactions with world leaders news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की पांच दिवसीय दौरे के दौरान विश्व नेताओं के साथ 31 द्विपक्षीय और अनौपचारिक बैठक की। इसमें नाइजीरिया की यात्रा के दौरान नाइजीरियाई राष्ट्रपति के साथ एक द्विपक्षीय बैठक, ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर 10 द्विपक्षीय बैठकें और  गुयाना दौरे के दौरान नौ द्विपक्षीय बैठकें शामिल थीं। ब्राजील में पीएम मोदी ने इंडोनेशिया, पुर्तगाल, इटली, नॉर्वे, फ्रांस, यूके चिली, अर्जेंटिना और ऑस्ट्रेलिया के अलावा ब्राजील के नेताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने पांच देशों के राष्ट्राध्यक्षों से पहली बार मुलाकात की, जिसमें इंडोनेशियाई नेता प्राबोवो सुबिआंतो, पुर्तगाल के लुइस मोंटेनेग्रो, यूके के कीर स्टार्मर, चिली के गेब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के जेवियर माइली का नाम शामिल था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ब्राजील में सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मिस्र, अमेरिका और स्पेन के नेताओं और यूरोपीय संघ के उर्सुला वॉन डेर लेयेन जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की। युक्त राष्ट्र के एंटोनियो गुटेरेस; विश्व व्यापार संगठन के नगोजी ओकोन्जो-इवेला; विश्व स्वास्थ्य संगठन के टेड्रोस एडनोम घेब्येयियस; और आईएमएफ की क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और गीता गोपीनाथ भी इस बैठक में शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि गुयाना में पीएम ने गुयाना, डोमिनिका, बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, बारबाडोस, एंटीगुआ और बारबुडा, ग्रेनेडा और सेंट लूसिया के नेताओं के साथ मुलाकात और बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed