फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi attack congress failure fulfilling promises across states

Politics: 'झूठे वादे करती है कांग्रेस, असलियत सामने आ गई', पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टी पर साधा निशाना

Fri, 01 Nov 2024 06:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Nov 2024 06:19 PM IST
सार

Politics: पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस हर चुनाव में लोगों से कई वादे करती है। लेकिन वह जानती है कि वह उन्हें कभी पूरा नहीं कर पाएगी। अब कांग्रेस की असलियत लोगों के सामने आ गई है। 

विज्ञापन
pm modi attack congress failure fulfilling promises across states
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी जनता के सामने 'बुरी तरह बेनकाब' हो गई है, क्योंकि वह लोगों से ऐसे वादे करती है, जिन्हें वह खुद जानती है कि पूरा नहीं कर पाएगी। मोदी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन

 
खरगे ने कहा था कि कांग्रेस शासित राज्य सरकारों को ऐसे वादे करने चाहिए, जो सही तरीके से बजट में शामिल हों और जिनके लिए पैसे की समस्या न आए। खरगे ने यह बयान तब दिया था, जब हाल ही में कुछ खबरों में बताया गया कि कांग्रेस शासित राज्यों को अपने चुनावी वादे पूरे करने में दिक्कतें आ रही है। 
विज्ञापन

 
दिन-ब-दिन खराब हो रही कांग्रेस शासित राज्यों की स्थिति
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी जानती है कि झूठे वादे करना आसान है। लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना बहुत कठिन या असंभव है। वे हर चुनाव में लोगों से वादे करते हैं, लेकिन भली-भांति जानते हैं कि उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे। अब वे लोगों के सामने बुरी तरह बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में विकास और वित्तीय स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस को वोट देने का मतलब बेहिसाब लूट को वोट देना'
मोदी ने लोगों को चेतावनी दी कि उन्हें कांग्रेस के झूठे वादों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा, हाल ही में हमने देखा कि हरियाणा के लोगों ने उनके झूठ को खारिज कर दिया और एक ऐसी सरकार को चुना जो स्थिर और विकासोन्मुख है। उन्होंने कहा कि देशभर में यह समझ बढ़ रही है कि कांग्रेस को वोट देना यानी शासन में कमी, खराब अर्थव्यवस्था और बेहिसाब लूट के लिए वोट देना है। 

'सियासी खेल का शिकार हो रहे गरीब, युवा, किसान और महिलाएं'
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस की गारंटी लागू नहीं हुई हैं, जो इन राज्यों के लोगों के साथ एक भयानक धोखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक खेलों के शिकार गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं। उन्हें न तो वादों का लाभ मिल रहा है और न ही मौजूदा योजनाओं को सही तरीके से चलाया जा रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी आपसी राजनीति और लूट में व्यस्त है। कांग्रेस विकास पर ध्यान देने के बजाय मौजूदा योजनाओं को खत्म करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और तेलंगाना के किसान उस वादे को पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, जो उनसे किया गया था। 

कांग्रेस ने किया पलटवार
प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम अपने वादों को कर्नाटक में बेहतर तरीके से लागू कर रहे हैं। कोई भी इसकी जांच कर कर सकता है। हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं।  हमने जो भी कहा है, हम उसे कर्नाटक में लागू कर रहे हैं। कोई भी इसे देख सकता है। प्रधानमंत्री गलत कह रहे हैं। असल में केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरे नहीं किए हैं। वे नाकाम रहने पर हम पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। 


झारखंड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तैयारियों को लेकर वेणुगोपाल ने कहा, हमने चुनाव की तैयारियों पर एक अच्छी बैठक की है। मुझे लगता है कि हम (कांग्रेस-झामुमो गठबंधन) आसानी से जीतने जा रहे हैं। भाजपा संविधान के खिलाफ हम इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने वाले हैं। मुझे लगता है कि झारखंड का माहौल बहुत अच्छा है। जहां तक विपक्षी गठबंधन इंडिया की  बात है, तो वहां का भी माहौल बहुत अच्छा है। 
  

संबंधित खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed