BJP Meeting: मेघालय-नगालैंड चुनाव को लेकर भाजपा CEC की बैठक समाप्त, पार्टी मुख्यालय से रवाना हुए पीएम मोदी
बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वह यहां मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।
कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी को असम के बारपेटा में कृष्णगुरु सेवाश्रम में होने वाले विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। पीएमओ ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पीएम मोदी कृष्णगुरु सेवाश्रम के श्रद्धालुओं को भी संबोधित करेंगे।
खत्म हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक समाप्त हुई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय से रवाना हुए।