अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग: दुनिया का पहला ऑप्टोसार सैटेलाइट लॉन्च, पीएम मोदी ने की सराहना
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की निजी कंपनी गैलेक्सआई ने मिशन दृष्टि के जरिए वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत दिखाई है। क्या यह स्टार्टअप क्रांति अंतरिक्ष विज्ञान में भारत को दुनिया का नया केंद्र बनाएगी? युवाओं का यह तकनीकी कौशल भविष्य की सुरक्षा और निगरानी की चुनौतियों को किस तरह बदलेगा? जानिए...
विस्तार
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने इस उपलब्धि को भारत के लिए गौरवशाली बताया है। उन्होंने कहा कि गैलेक्सआई का मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में सबसे बड़े निजी तौर पर निर्मित उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र-निर्माण के लिए हमारे युवाओं के जुनून का एक प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने गैलेक्सआई की पूरी टीम और इसके संस्थापकों को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
Mission Drishti by GalaxEye marks a major achievement in our space journey. The successful launch of the world’s first OptoSAR satellite and the largest privately-built satellite in India is a testament to our youth’s passion for innovation and nation-building.
विज्ञापन विज्ञापन
Heartiest… — Narendra Modi (@narendramodi) May 3, 2026
बेहद खास है यह मिशन
तकनीकी रूप से यह मिशन बेहद खास है। कंपनी के अनुसार, 'मिशन दृष्टि' दुनिया का पहला ऐसा उपग्रह है जिसमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और सिंथेटिक अपर्चर रडार सेंसर एक साथ काम करेंगे। यह आधुनिक तकनीक किसी भी मौसम, बादलों के बीच और रात के अंधेरे में भी धरती की स्पष्ट तस्वीरें लेने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा की तैयारी; चारधाम यात्रा और आपदा में बढ़ेगी रेस्क्यू फोर्स की क्षमता
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.