PM Modi: प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा की, भगवान का किया रुद्राभिषेक
प्रधानमंत्री आज कुरनूल भी जाएंगे और बिजली, रक्षा, रेलवे और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 'सुपर जीएसटी - सुपर बचत' नामक एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें लोगों को जीएसटी सुधारों के लाभों के बारे में बताया जाएगा।
विस्तार
#WATCH | Andhra Pradesh: Prime Minister Narendra Modi performs Pooja and Darshan at Sri Bhramaramba Mallikarjuna Swamy Varla Devasthanam, Srisailam in Nandyal district.
विज्ञापन
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu also present.
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/0AucuWV5wO — ANI (@ANI) October 16, 2025
शिवाजी ध्यान केंद्र का भी करेंगे दौरा
मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी श्री शिवाजी ध्यान केंद्र का दौरा करेंगे, जो एक स्मारक परिसर है। इसमें चार कोनों पर स्थित चार प्रतिष्ठित किलों, प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी के मॉडल वाला एक ध्यान कक्ष भी शामिल है। बीच में छत्रपति शिवाजी की गहन ध्यान मुद्रा में एक प्रतिमा स्थापित है। श्री शिवाजी स्मारक समिति द्वारा संचालित यह ध्यान कक्ष 1677 में छत्रपति शिवाजी की इस पवित्र तीर्थस्थल की ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में स्थापित किया गया था।
आंध्र प्रदेश को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे
इसके बाद, प्रधानमंत्री कुरनूल जाएंगे और बिजली, रक्षा, रेलवे और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 'सुपर जीएसटी - सुपर बचत' नामक एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें लोगों को जीएसटी सुधारों के लाभों के बारे में बताया जाएगा। इससे पहले, कुरनूल हवाई अड्डे पर राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री नायडू और अन्य ने उनका स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.