{"_id":"5ace75a64f1c1bc93d8b4a92","slug":"pm-modi-and-bjp-leaders-to-observe-fast-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद ठप के खिलाफ उपवास पर PM मोदी-शाह, पार्टी सांसदों का जिलों में धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संसद ठप के खिलाफ उपवास पर PM मोदी-शाह, पार्टी सांसदों का जिलों में धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष के गतिरोध की वजह से संसद के बजट सत्र के सुचारू रूप से नहीं चलने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उपवास पर हैं। उनका साथ शीर्ष भाजपा नेता और कई केंद्रीय मंत्री भी दे रहे हैं। साथ ही देशभर में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और सुरेश प्रभु दिल्ली, जेपी नड्डा बनारस, रविशंकर प्रसाद पटना में उपवास पर बैठे हैं। सीता निर्मलारमण चेन्नई, प्रकाश जावड़ेकर बंगलूरू, विजय गोयल तमिलनाडु, एमजे अकबर विदिशा मध्य प्रदेश, केजे अल्फोंस केरल में है। साथ ही सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हुबली में उपवास पर हैं। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल थाणे में कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठे हैं।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने संसदीय क्षेत्र की विकास के मामले में दिल्ली सरकार की ओर से उपेक्षा करने के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ करेंगे भाजपा के सभी सांसद आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपवास करेंगे।
विज्ञापन
उनके उपवास में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु उपवास अवधि के दौरान सांसदों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उनके बीच जाएंगे। मनोज तिवारी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री पार्क मेन चौक पर उपवास पर बैठेंगे।
Maharashtra: Union Minister Piyush Goyal observes day-long fast in Thane, says, 'The way in which Congress & other opposition parties did not let the budget session run, is condemnable to say the least.' pic.twitter.com/805c5T2igM
— ANI (@ANI) April 12, 2018