{"_id":"6673ce451ec538b35b0e9d79","slug":"pm-modi-amit-shah-and-other-bjp-leaders-extend-wishes-to-president-murmu-on-her-66th-birthday-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने जन्मदिन पर जगन्नाथ मंदिर में की पूजा, PM मोदी समेत कइयों ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने जन्मदिन पर जगन्नाथ मंदिर में की पूजा, PM मोदी समेत कइयों ने दी बधाई
Thu, 20 Jun 2024 12:08 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:08 PM IST
सार
राष्ट्रपति मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 66वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने बधाई दी। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना की है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानें
बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं। अपने जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू ने आज दिल्ली में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू का प्रारंभिक जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा। गांव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुर्मू आगे की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर गईं। उन्होंने रमादेवी महिला महाविद्यालय, भुवनेश्वर से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे अपने गांव से कॉलेज जाने वाली प्रथम बालिका बनीं।
विज्ञापन
इन लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई
करोड़ों लोगों को उम्मीद देती उनकी जीवन यात्रा: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'
राष्ट्रपति का समर्पण एक प्रेरणा: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए राष्ट्रपति का समर्पण एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा, 'भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के विकास और समाज के गरीब और हाशिए के वर्गों के उत्थान के लिए आपका समर्पण सभी के लिए एक प्रेरणा है। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।'
भारत को उनके योगदान से बहुत लाभ हुआ: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि देश को उनकी अंतर्दृष्टि और उनके दिए योगदान से बहुत लाभ हुआ है। सिंह ने आगे कहा, 'भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। भारत के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी राजनेता और दृष्टि के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। भारत को उनकी अंतर्दृष्टि और योगदान से बहुत लाभ हुआ है। हमारे समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए उनका जुनून सराहनीय है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, लोक-कल्याण व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए आपका समर्पण हमें प्रेरणा प्रदान करते हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
असम सीएम ने भी दी बधाई
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राष्ट्रपति को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रपति जी ज्ञान और गरिमा के प्रतीक के रूप में हमारे सामने खड़ी हैं। हमारे लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उनकी प्रेरक जीवन यात्रा पूरे राष्ट्र को प्रेरित करती है। असम में हम आने वाले दिनों में उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन चाहते हैं। मैं मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें राष्ट्र की सेवा में दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दें।'
यूपी के सीएम ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है.। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, जनसेवा, राष्ट्र सेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सतत समर्पित माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।