{"_id":"62f442b51c46e707ba3c4846","slug":"pm-modi-addresses-tiranga-yatra-in-surat-via-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा अभियान: पीएम मोदी बोले- अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है तिरंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिरंगा अभियान: पीएम मोदी बोले- अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है तिरंगा
Thu, 11 Aug 2022 05:13 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सूरत।
एजेंसी, सूरत।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 11 Aug 2022 05:13 AM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गुजरात ने बापू के रूप में नेतृत्व दिया और देश को सरदार पटेल जैसा लौहपुरुष दिया जिन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी। बारदोली आंदोलन और दांडी यात्रा से निकले संदेशों ने पूरे देश को एकजुट किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने सूरत में तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।
- फोटो : Twitter@narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सूरत में एक तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम ने यह बात कही। उन्होंने कहा, हमारा राष्ट्रीय ध्वज अपने आप में देश के कपड़ा उद्योग, खादी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सूरत ने आत्मनिर्भर भारत की जमीन तैयार करने की दिशा में हमेशा काम किया है।
विज्ञापन
पीएम ने कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में गुजरात ने बापू के रूप में नेतृत्व दिया और देश को सरदार पटेल जैसा लौहपुरुष दिया जिन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी। बारदोली आंदोलन और दांडी यात्रा से निकले संदेशों ने पूरे देश को एकजुट किया। हमारे योद्धाओं ने तिरंगे में देश का भविष्य और इसके सपने देखे थे और किसी भी हाल में इसे झुकने नहीं दिया। पीएम ने कहा, आज आजादी के 75 साल बाद जब हम नए भारत की यात्रा आरंभ कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
विज्ञापन
केंद्र ने राज्यों से कहा, घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाएं
केंद्र ने राज्यों से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाएं। साथ ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत राज्य अपने यहां भोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करें।
विज्ञापन
लाभार्थियों के तिरंगा खरीदने के लिए नहीं दिया गया कोई आदेश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन की दुकानों पर लाभार्थियों को राशन देने से पूर्व तिरंगा खरीदने के कोई आदेश नहीं दिए हैं। तिरंगा खरीदने की अनिवार्यता की शिकायतों पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। साथ आदेश जारी कर फेयर प्राइस शॉप को मनमानी न करने की हिदायत दी है।