थोड़ी देर में 'मन की बात', मोदी बोले- जरूर सुनें आज स्पेशल होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 53वीं बार मन की बात करेंगे। इसकी जानकारी खुद पीएम ने ट्विटर पर दी है। पीएम ने ट्वीट कर बताया कि आज की मन की बात का कार्यक्रम स्पेशल होगा। पीएम ने आगे लिखा कि आप बाद में मत कहिएगा कि मैंने आपको पहले नहीं बताया। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम देश के लोगों को संबोधित करते हुए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
जम्मू कश्मीर के पुलावामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद यह पीएम की पहली मन की बात है। मन की बात को आप सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन पर सुन सकते हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए भी इसे सुना जा सकता है।
Today’s #MannKiBaat is special! Do tune in at 11 AM.
विज्ञापन विज्ञापन
Later on don’t say I didn’t tell you in advance :) pic.twitter.com/LT8N5Mkyev — Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2019