{"_id":"6a935031b28189f00f0afa4f","slug":"maharashtra-updates-awhad-inflation-chhatrapati-sambhajinagar-gas-pipeline-leak-nagpur-pune-mumbai-polity-news-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चंद्रपुर में पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म, चरित्र पर शक के चलते की दरिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चंद्रपुर में पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म, चरित्र पर शक के चलते की दरिंदगी
Sun, 30 Aug 2026 03:45 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 30 Aug 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र पुलिस ने बताया नागपुर में रविवार सुबह जापानी गार्डन में सुबह की सैर पर निकले एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई। तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से हुई मौत के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, इलाके में तीन कारें तेज गति से चल रही थीं, तभी उनमें से एक इनोवा ने उस व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान नागपुर के अवस्थी चौक निवासी कैलाश सोंडिया के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन में रिसाव: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर 24 किमी यातायात डायवर्ट
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के 24 किलोमीटर हिस्से पर शनिवार देर शाम एहतियातन यातायात डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, गैंगापुर तहसील के तकलीवाड़ी के पास शाम करीब पांच बजे गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (अब GAIL इंडिया) की पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना मिली। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा उपाय शुरू करते हुए GAIL अधिकारियों को सूचित किया और मौके पर अग्निशमन उपकरण तैनात किए। जिला कलेक्टर विनय गौड़ा जीसी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के चेनज 447 से 470 के बीच हदस पिंपलगांव से मालीवाड़ा तक यातायात को धुले-सोलापुर हाईवे की ओर मोड़ा गया है। मुंबई जाने वाले वाहन हदस पिंपलगांव से निकलकर मालीवाड़ा से दोबारा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करेंगे। वहीं नागपुर जाने वाले वाहन मालीवाड़ा से निकलकर हदस पिंपलगांव से प्रवेश करेंगे। GAIL विशेषज्ञों ने पाइपलाइन के दोनों ओर वाल्व बंद कर दिए हैं और दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
एनसीपी शरद गुट ने फडणवीस सरकार से पूछे तीखे सवाल
महाराष्ट्र सरकार की नीतियों पर एनसीपी नेता ने सवाल खड़े किए हैं। शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, महाराष्ट्र में पेपर लीक और लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के नाम कटने जैसे मुद्दों को गंभीरता से न लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने करीब चार घंटे चली पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद कहा कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। आव्हाड ने लाडकी बहिन योजना से करीब एक करोड़ महिलाओं के नाम हटाने का भी दावा किया। उन्होंने एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू होने की बात कही। उन्होंने राज्य की खराब सड़कों और बेरोजगारी पर भी सरकार को घेरा। मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए फॉर्म-7 के जरिए नाम हटाए जाने की आशंका जताते हुए एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की किसी चर्चा से इनकार किया।

चंद्रपुर में पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक पति ने शादी के सिर्फ 20 दिन बाद अपनी ही पत्नी के साथ दरिंदगी की। आरोप है कि चरित्र पर शक होने के चलते पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चंद्रपुर के दुर्गापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 26 साल के आरोपी हसन उर्फ अल्ताफ सलीम शेख ने 6 अगस्त को अंतर-धर्मीय रजिस्टर मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों परिवार सामाजिक रीति-रिवाज से शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान युवती अपनी मां के साथ ही रह रही थी।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। फोन व्यस्त आने और अनजान नंबरों से कॉल आने को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 25 अगस्त को भी फोन व्यस्त मिलने पर आरोपी हसन उसकी मां के घर पहुंच गया। वहां पत्नी को फोन पर बात करते देख उसने उसका मोबाइल छीन लिया और बात करने वाले शख्स से पूछताछ की और गुस्से में वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद जब पीड़िता घर के पास सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर गई, तो हसन अपने 19 साल के दोस्त कुणाल बोरकर के साथ बाइक से वहां पहुंचा। वह बहाने से उसे वेकोली की शक्तिनगर कॉलोनी स्थित श्मशानभूमि में ले गया।
शिकायत के अनुसार, सुनसान जगह पर पति ने पहले खुद पत्नी के साथ जबरदस्ती की और फिर अपने दोस्त से भी दुष्कर्म करवाया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर दुर्गापुर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों (पति हसन और उसके दोस्त कुणाल) को गिरफ्तार कर लिया।
दुर्गापुर थाने के इंस्पेक्टर संतोष शेगावकर ने बताया, 'एक महिला ने हमारे यहां शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति और पति के दोस्त ने उनके साथ सेक्सुअल असॉल्ट किया है। इसके बाद हमने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को अरेस्ट करके पीसीआर पर ले आए और अब आगे की जांच जारी है।' पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) गैंगरेप के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

बांद्रा में बड़ा हादसा, कार से कुचलकर आठ साल के मासूम की हुई मौत, महिला चालक गिरफ्तार
मुंबई के बांद्रा इलाके में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कार की चपेट में आने से आठ साल के मासूम अंश गुप्ता की जान चली गई। हादसे के बाद कार चला रही महिला मेघना रावल तुरंत घायल बच्चे को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने आरोपी महिला मेघना रावल को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।