{"_id":"5851ca494f1c1b896064a337","slug":"pm-modi-9th-putin-1st-trump-2nd-in-forbes-list-of-world-s-most-powerful-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के 10 ताकतवर लोगों में शुमार हुए मोदी, फोर्ब्स की सूची में भारतीय प्रधानमंत्री नौवें नंबर पर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुनिया के 10 ताकतवर लोगों में शुमार हुए मोदी, फोर्ब्स की सूची में भारतीय प्रधानमंत्री नौवें नंबर पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 08:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों में शुमार किए गए हैं। दुनिया की शीर्ष मैगजीन फोर्ब्स ने मोदी को टॉप-10 ताकतवर लोगों की
सूची में नौवें नंबर पर जगह दी है। इस फेहरिस्त में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार चौथे साल टॉप पर हैं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
को इस सूची में दुनिया के दूसरे सबसे ताकतवर लोगों में दिखा गया है।
फोर्ब्स की तरफ से कहा गया कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश में करीब सवा अरब आबादी के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति
बराक ओबामा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आधिकारिक तौर पर मुलाकात कर मोदी ने अपनी प्रोफाइल बतौर वैश्विक नेता के रूप में बनाई है।
जलवायु परिवर्तन पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में वह एक अहम शख्सियत बनकर उभरे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा इस फेहरिस्त में 48वें पायदान पर हैं जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 38वें पायदान पर हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल दुनिया की तीसरी ताकतवर व्यक्ति हैं और दुनिया की सबसे ताकतवर महिला भी हैं।
इस फेहरिस्त में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चौथे सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं जबकि इस सूची में वेटिकन के पोप पोप फ्रांसिस पांचवें, यूएस फेड की प्रमुख जेनेट येलन छठवें, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सातवें, गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज आठवें और फेस बुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग दसवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसिस्को होलैंडो 23वें, एप्पल के सीईओ टिम कुक 32वें, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन 43वें और आईएस प्रमुख अबू बकर अल बगदादी 57वें पायदान पर हैं।