{"_id":"582635444f1c1ba16fb3ab10","slug":"pm-has-4-million-million-followers-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख घटे फिर 4 लाख बढ़े पीएम मोदी के ट्विटर पर फॉलोवर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन लाख घटे फिर 4 लाख बढ़े पीएम मोदी के ट्विटर पर फॉलोवर
शैलेश कुमार शुक्ल/ वाराणसी
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कालेधन के खात्मे के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले दिन जहां माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रशंसकों के गुस्से का सामना करना पड़ा, वहीं अगले दिन पीएम को जोरदार समर्थन भी मिला। फैसले के बाद जनता के साथ सीधे संवाद के लिए ट्विटर पर बेहद सक्रिय प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर नौ नवंबर को तीन लाख फॉलोवर घट गए थे, जबकि 10 नवंबर को प्रधानमंत्री के प्रशंसकों की संख्या चार लाख बढ़ गई।
विज्ञापन
ट्विटर पर फॉलोवर्स के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने वाली वेबसाइट ट्विटर काउंटर के मुताबिक, आठ नवंबर की रात 500 और 1000 के पुराने नोटों पर पाबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री के तीन लाख तेरह हजार फॉलोवर कम हो गए थे। अगले ही दिन पीएम को कड़े फैसले के लिए जोरदार समर्थन मिला और उनके फॉलोवर्स की संख्या चार लाख तीस हजार से अधिक बढ़ गई। फॉलोवर्स की बढ़ोत्तरी का यह सिलसिला अगले दिन भी जारी रहा। ट्विटर पर नवंबर महीने में प्रधानमंत्री के फॉलोवर्स में औसतन 27 हजार का इजाफा हो रहा था। आठ नवंबर को करीब 44 हजार लोगों ने प्रधानमंत्री को फॉलो किया था।
विज्ञापन
वहीं पीएम मोदी के नोटों पर पाबंदी लगाने के बाद उनके प्रशंसकों में तेज गिरावट देखी गई थी। प्रशंसकों की संख्या में तेज गिरावट को फैसले की प्रतिक्रिया माना जा रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर पर विश्व के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ही मोदी से आगे हैं। ट्विटर पर मोदी के 2,42,56,662 फॉलोवर हैं। मोदी खुद 1,431 लोगों को फॉलो करते हैं। उनकी विश्व रैंकिंग 46 है। उन्होंने 13,241 ट्वीट किए हैं। फॉलोवर्स के मामले में प्रधानमंत्री ने हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन