प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी के पोते से फोन पर की बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महात्मा गांधी के पोते कनुभाई गांधी से फोन पर बातचीत की और उनका हाल चाल जाना। मोदी ने कनुभाई से मिलने के संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को भी भेजा था। कनुभाई इस वक्त अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं।
कनुभाई से मुलाकात के बाद महेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में स्थित गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम में उनसे (कनुभाई) और उनकी पत्नी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे की थी। महेश शर्मा की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को कनुभाई और उनकी पत्नी को हर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
PM directed me to come here and to submit a report on the expectations & requirements of Kanubhai ji: Mahesh Sharma pic.twitter.com/anAP5t9KXR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 15, 2016
'सोनिया हम दोनों के खिलाफ'
महेश शर्मा ने बताया कि कनुभाई के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पुरानी बातों को याद किया। उन्होंने बताया, 'प्रधानमंत्री में मुझे निर्देश दिए थे कि मैं यहां (वृद्धाश्रम) आऊं और कनुभाई जी की इच्छाओं और जरूरतों की पूर्ति के लिए एक रिपोर्ट बनाऊं।'
PM directed me to come here and to submit a report on the expectations & requirements of Kanubhai ji: Mahesh Sharma pic.twitter.com/anAP5t9KXR
— ANI (@ANI_news) May 15, 2016
वहीं प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद कनुभाई ने कहा, 'मैं पहले भी खुश था जैसा मैं अभी खुश हूं। वह (महेश शर्मा) यहां आएं और मुझसे मुलाकात की। हम दोनों की अच्छी बातचीत हुई।' उन्होंने कहा, 'मैं बहुत पुराना पीएम का भक्त हूं। मैंने जो उनको मदद की थी वो सब चीजें उनको याद थी।'
I was happy then, I'm happy now as well. He(Mahesh Sharma) came here to meet me, we had a good talk: Kanubhai Gandhi pic.twitter.com/UyhCu7h2ll
— ANI (@ANI_news) May 15, 2016
कनुभाई ने बताया, 'वह सब कुछ गुजराती में समझते हैं। इस वक्त सोनिया गांधी जी हम दोनों (पीएम और कनुभाई) के खिलाफ हैं।'